logo

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष 2025

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष 2025 में पूर्ण होने के अवसर पर समाज में पंच परिवर्तन के संकल्प:
1. सामाजिक समरसता: समाज में जन्म-जाति आधारित भेदभाव, को नहीं मानना, सम्पूर्ण हिन्दू समाज को समरस व एकनिष्ट बनाने के लिए कार्य करना।
2. परिवार प्रबोधन: जीवन मूल्य, सांस्कृतिक मूल्य कुटुम्ब में और विशेषकर अगली पीढ़ी में लाना। पारिवारिक जीवन निभाते हुए सामाजिक, धार्मिक एवं संस्कृति रक्षा के कार्य।
3. पर्यावरण की रक्षा: पॉलीथिन का उपयोग बंद करना, पेड़-पौधा लगाना और उसकी रक्षा करना, जल व विद्युत बचाना, सौर ऊर्जा के प्रयोग बढ़ाना , सार्वजनिक वाहन का प्रयोग करना।
4. स्वदेशी जीवन: 'स्व' आचरण, मातृभाषा, स्वदेशी, श्री अन्न, स्व वेश-भूषा का उपयोग सहित जीवनशैली भी स्वदेशी बनाना।
5. नागरिक कर्तव्य : देश के संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने पर नागरिक अनुशासन को जीवन में उतारने के संकल्प के साथ समाज जागरण।

1
0 views