logo

राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के सदस्यता अभियान का श्रीगणेश : बागीदौरा उपशाखा ने लिया 1000 सदस्यों का लक्ष्य, 15 मई तक चलेगा अभियान


शिक्षक संघ राष्ट्रीय की टीम ने शिक्षकों से साधा संपर्क

बागीदौरा - राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय का सदस्यता अभियान 1 मई से प्रारंभ हो गया है। उपशाखा अध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह सिसोदिया ने बताया कि सदस्यता अभियान को लेकर हमने संकुल स्तर पर नियुक्त संयोजक व सहसंयोजको तथा उप शाखा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को अलग–अलग जिम्मेदारी दी है। प्रत्येक विद्यालय में शिक्षकों से संपर्क कर प्रदेश संगठन द्वारा तय किए गए समय में महासदस्यता अभियान को पूर्ण किया जायेगा।
इन्होंने बताया कि जिला संगठन मंत्री रमेशचन्द्र पाटीदार, उपशाखा मंत्री राजेंद्र पाटीदार, वरिष्ठ कार्यकर्ता नारायण लाल पाटीदार, जोधासिंह गवारिया, मयूर शाह, आशीष उपाध्याय, सुधीर पाटीदार, पवन जोशी, पूर्णाशंकर शर्मा, अंबालाल गर्ग, मोइनुद्दीन शेख, विनोद पंचाल, गोपाल पाटीदार, रवि पंचाल, रमेश मसानी आदि ने बागीदौरा ब्लॉक के विभिन्न पी ई ई ओ क्षेत्र में शिक्षकों से संपर्क कर संगठन की रीति नीति बताई तथा सदस्यता के लिए आग्रह किया।
जिला संगठन मंत्री रमेशचन्द्र पाटीदार ने इस अभियान के बारे में बताया कि यह अभियान उपशाखा कार्यकारिणी, संकुल संयोजक, सह संयोजक तथा महिला संयोजक के संयुक्त प्रयासों से प्रत्येक संकुल पर उपशाखा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के निर्देशन में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने प्रदेश स्तर पर चलाए जा रहे अभियान के निर्धारित समय तक शत प्रतिशत लक्ष्य को पूरा करने के लिए संकुल क्षेत्र में नियुक्त सभी शिक्षकों से सदस्य बनने का आग्रह किया जा रहा है ताकि समय से पूर्व ही लक्ष्य को पूरा किया जा सके।
प्रदेश संगठन द्वारा 3 लाख पार के लक्ष्य को पूरा करने के लिए उपशाखा बागीदौरा में भी विशेष उत्साह नजर आ रहा है।

0
415 views