logo

पुलिस ने वाहन चैकिंग अभियान चला 200 वाहनों के काटे चालान।

नारनौल, पंकज यादव। महेंद्रगढ़ पुलिस द्वारा जिलेभर में विशेष वाहन चैकिंग अभियान चलाया। सभी थाना प्रबंधकों व उनकी टीम द्वारा अपने–अपने क्षेत्र में विशेष बाइक चैकिंग अभियान चलाया गया, अभियान के दौरान गहनता से बाईकों के कागजात चेक किए गए। यह अभियान देर शाम करीब 4 घंटे जिले के विभिन्न स्थानों और मार्गों पर चला, इस दौरान पुलिस द्वारा 400 से अधिक वाहनों की जांच की गई। इस दौरान 200 वाहनों के चालान किए गए, जिनमें 129 बाइक चालकों के चालान किए गए।
पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ के दिशा-निर्देशानुसार चलाए गए इस अभियान में यातायात पुलिस और स्थानीय थाना पुलिस की टीमों ने संयुक्त रूप से भाग लिया। टीमों ने जिलेभर में मुख्य चौक, मार्गों पर सभी दोपहिया वाहनों की गहनता से जांच की। इस दौरान, वाहनों के पंजीकरण प्रमाण पत्र (आरसी), ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की बारीकी से पड़ताल की गई। अभियान का मुख्य उद्देश्य शहर क्षेत्र में बाइक चोरी जैसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान करना था। पुलिस ने इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और बिना उचित दस्तावेजों वाले वाहन चालकों से पूछताछ की और उनके चालान भी काटे व कुछ वाहनों को इंपाउंड भी किया गया। करीब 4 घंटे तक चलाए गए इस विशेष अभियान में पुलिस टीम द्वारा 400 से अधिक वाहनों की जांच की गई, जिनके कागजात गहनता से जांचे गए। टीमों द्वारा बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों की भी जांच की गई। चैकिंग अभियान के दौरान पुलिस द्वारा 129 बाईकों के चालान किए गए।

103
5043 views