logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सांसद पर हमले के विरोध में समाजवादियों ने जताया आक्रोश, दिया ज्ञापन

👉 कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन
उरई/जालौन। राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन पर हुए हमले और पीडीए कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न के खिलाफ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को उरई कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
ज्ञापन में सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि सांसद रामजीलाल सुमन को करणी सेना से लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं और उनके काफिले पर 27 अप्रैल को अलीगढ़ में हमला हुआ, जिसमें कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए और लोग घायल हुए। इसके बावजूद प्रदेश सरकार ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था चरमरा गई है। हत्या, लूट, महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार और अन्य आपराधिक घटनाएं आम हो गई हैं। उन्होंने राष्ट्रपति से मांग की कि इन घटनाओं का संज्ञान लेकर तत्काल कार्रवाई की जाए।
धरना प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष दीपराज गुर्जर, वीरपाल सिंह यादव, जमालुद्दीन, मान सिंह वर्मा, मान सिंह पाल, अतर सिंह राठौर, अरूण गौतम कदौरा,बब्बू पाल भेंड़, महेन्द्र यादव तीतरा, गुड्डू महेवा, जीवन वाल्मीकि, विक्रम सिंह यादव, विजय कुशवाहा, अजहर बेग, अजीत यादव, अमर सिंह चंदेल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गुलाब सिंह जाटव, नेतराम निरंजन, जयदेव यादव, प्रदीप दीक्षित, वीरेंद्र सिंह यादव, महेश सर द्विवेदी, मदन यादव डकोर, सुरेश सिंह, पूर्व प्रधान प्रेम नारायण भाटिया सोमई, पूर्व जिलाध्यक्ष यूथ बिग्रेड पुष्पेंद्र यादव, अशोक महावली, लाखन सिंह कुशवाहा, मानसिंह पाल, वेद प्रकाश यादव, महेश शिरोमणि, महेंद्र कठेरिया, सुरेंद्र राजपूत, टिंकू मौखरी, प्रमोद वर्मा, बब्बू पाल, राहुल पिरोना, मान सिंह वर्मा, अतर सिंह राठौर, कंचन राजपूत, अमर सिंह चंदेल, बलवीर कठेरिया, दीपू यादव, श्याम जी प्रजापति, गौरीश द्विवेदी, विक्रांत सिंह यादव, शानू राईन, रनवीर सिंह, शिवा दोहरे सिद्धार्थ गिरथान, अजीत दोहरे, जमील मंसूरी, नत्थू कुशवाहा, चुन्ना हुसैन, शिवराम राजपूत, बबलू अहिरवार, कृष्ण गोपाल यादव, देवेंद्र यादव, माता प्रसाद पाल, दशरथ पाल, तेज सिंह धूता, कमर आलम, श्याम बाबू पाल, पवन कुशवाहा, फरहत उल्ला, इमरान खान आदि मौजूद रहे।

149
11973 views

Comment