logo

*सकल ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान् श्री परशुराम का जन्मोत्सव बड़े पैमाने पर मनाया गया, अध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला*

पुरे महाराष्ट्र में श्री भगवान विष्णु के छठे अवतार, भगवान श्री परशुराम का जन्मोत्सव, बड़े पैमाने पर मनाया गया, आपको बताते चले, पहलगांव में हुऐ आतंकी हमले में, मारे गए लोगों को, श्रद्धांजलि देने के पश्चात, राष्ट्रीय परशुराम सेना के, महाराष्ट्र प्रदेश महासचिव व सकल ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष बालमुकुंद रमेश चंद्र शुक्ला द्वारा, अपने जनसंपर्क कार्यालय पर भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाते आ रहे थे, लेकिन इस वर्ष 2025, ब्राह्मण समाज के ऊपर फिल्म डायरेक्टर, अनुराग कश्यप द्वारा, दिये गये अभद्र टिप्पणी को लेकर पूरे भारत ही नहीं, विश्व में ब्राह्मणों ने विरोध प्रदर्शन किया, इन्हीं सब घटनाओं को देखते हुए, बालमुकुंद शुक्ला ने मन में विचार किया और एडवोकेट प्रवीण मिश्रा से, भगवान परशुराम जन्मोत्सव बड़े पैमाने पर मनाने का विचार व्यक्त किया, प्रवीण मिश्रा ने ब्राह्मण के प्रति देश में हो रहे दुर्व्यवहार को देखते हुए, भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर सभी ब्राह्मणों को एकजुट होने के लिए, 30 अप्रैल 2025 को फेना पाड़ा स्थित, मोनालिसा मैरिज हॉल में, भगवान परशुराम का जन्मोत्सव बड़े पैमाने पर मनाया गया, जिसमें काल्हेर, कशेली, कोनगांव, सेलर व भिवंडी शहर के अतिरिक्त जगहों से, भारी तादात में महिलाएं व पुरुष शामिल हुए, और भगवान परशुराम के जन्मोत्सव में मुख्य यजमान, श्री श्याम बिहारी मिश्रा द्वारा, विधि विधान से पूजा, अर्चना, व आरती कर जन्मोत्सव मनाया गया, जिसमें आए हुए मुख्य अतिथियों व ब्राह्मणों को, भगवान परशुराम की प्रतिमा भेंट कर, स्वागत सत्कार कार्यक्रम के कार्यकर्ताओं व अध्यक्ष, बालमुकुंद शुक्ला द्वारा किया गया, भगवान परशुराम के जन्मोत्सव में, मुख्य अतिथि के रूप में पधारे, श्याम बिहारी मिश्रा, एडवोकेट प्रवीण मिश्रा, एडवोकेट आर आर त्रिपाठी, अरुण शुक्ला, राजेश मिश्रा, गिरीश मिश्रा, व संयोजक, राजेश पांडे, ओंकारनाथ पांडे, दिनेश उपाध्याय, कपिल देव मिश्रा, महेंद्र मिश्रा, शीतला प्रसाद मिश्रा, विजय मिश्रा, दीपक झा, श्रीकांत उपाध्याय, दिनेश दुबे, सुनील पांडे, अरुण मिश्रा, संजय दुबे, और शिवम झा, भारी संख्या में समस्त ब्राह्मण परिवार हुए शामिल

4
459 views