
रेजांगला युद्ध में शाहीद 114 सैनिकों की समाधी स्थल अहीर धाम की पवित्र माटी की कलशयात्रा का बासुकीनाथ में हुआ भव्य स्वागत।
03 मई को दुमका में भी कलश यात्रा।
दुमका। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के तत्वावधान में अहीर रेजिमेंट, जातिगत जनगणना व समाज में राजनैतिक जागरूकता के उद्देश्य से अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा द्वारा रेजांगला युद्ध 1962 में शहीद 114 सैनिकों की समाधि अहीर धाम लद्दाख की पवित्र माटी की कलशयात्रा बिहार राज्य में भ्रमण के पश्चात दुमका जिला में भव्य स्वागत किया गया। शुक्रवार को प्रदेश महासचिव सह संताल परगना प्रभारी डॉ अमरेन्द्र कुमार यादव व जिलाध्यक्ष शिवनारायण दर्बे के नेतृत्व में कलश यात्रा बासुकीनाथ धाम पहुंचा। भोले नाथ के दर्शन के उपरांत यादव धर्मशाला बासुकीनाथ के प्रशाल में स्वागत, दर्शन एवं शहीदों को श्रद्धांजलि दिया जाएगा। जहाँ यादव धर्मशाला में अध्यक्ष प्रदीप कुमार यादव के अध्यक्षता में स्वागत कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का संचालन डॉ अमरेन्द्र यादव ने किया। तत्पश्चात यह कलश यात्रा भोड़ाबाद, कटरासाल, सुन्दरमोड़, ढ़ढुवा सहित कई गांवों का भ्रमण किया। कार्यक्रम अभी जारी है। इस अभियान को ऐतिहासिक व जन जन तक पहुँचाने में समाज के लोग प्रयत्नशील हैं। झारखंड प्रदेश के बाद देश के 19 राज्यों में भ्रमण कर 18 नवम्बर रेजांगला दिवस पर जंतर-मंतर दिल्ली पर विशाल सभा के साथ यह कलश यात्रा सम्पूर्ण होगी।कार्यक्रम में मुख्य रूप से यादव धर्मशाला के संरक्षक जगन्नाथ पंजियारा, महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष बिमलेश यादव, किरण यादव, अवधेश यादव, सोमनाथ यादव, रजनीकांत यादव, महासभा के प्रखंड अध्यक्ष प्रमुख मरीक, युवा जिलाध्यक्ष ललित यादव, जयकांत मंडल, जयप्रकाश यादव, अशोक राणा, मनोज पंजियारा, वरुण यादव, शेष यादव, पंकज यादव, सीताराम मांझी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।