logo

अंतरराष्ट्रीय हिंदी परिषद ने हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने के लिए सांसद को स्मार पत्र सौंपा

बाघमारा (धनबाद), 2 मई 2025:धनबाद लोकसभा के भाजपा सांसद ढुलू महतो को उनके चिटाही स्थित आवासीय कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय हिंदी परिषद झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश चंद्र तिवारी और परिषद के सात सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने एक स्मार पत्र सौंपा। इस पत्र में सांसद से अनुरोध किया गया कि वे संसद भवन में हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने के लिए आवाज उठाएं, ताकि हिंदी को राष्ट्रीय भाषा का दर्जा मिल सके और देश की जनता को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया जा सके।

ज्ञात हो कि हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने के लिए यह ऐतिहासिक अभियान हृदय नारायण मिश्रा, जो हिंदी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष और संस्थापक भी हैं, द्वारा शुरू किया गया है। इस मुहिम में पूरे देश से साढ़े दस लाख से अधिक पदाधिकारी और सदस्य जुड़ चुके हैं।

इस मौके पर प्रतिनिधि मंडल में सुरेश चंद्र तिवारी, मनोहर पाण्डेय, सर्वानंद ओझा, प्रेम कुमार तिवारी, अनंत कुमार तिवारी, अनील उपाध्याय, और श्रीराम पाण्डेय उपस्थित थे।

2
323 views