logo

बाड़ी ज्वैलर्स पर फायरिंग व लूट मामले में भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष और उसका साला सहित तीन गिरफ्ता

आरोपी रामनाथ गुर्जर श्रीपतिगुर्जर निवासी तकीपुर भारतीय जनता पार्टी में कंचनपुर मंडल में किसान मोर्चा का अध्यक्ष है। जिसके फोटो गृह राज्य मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, स्थानीय विधायक जसवंत गुर्जर सहित कई नेताओं के साथ हैं। रामनाथ की गिरफ्तारी के बाद भाजपा नेता असहज है। कोई भी प्रतिक्रिया देने से कतरा रहे हैं। कोतवाली एसएचओ अमित शर्मा ने बताया की व्यापारी अनिल बंसल की दुकान से आरोपी रामनाथ और शीशयम की फैमिली लंबे समय से सोने-चांदी का लेनदेन होता था। फिर भी यह साजिश रची जिसमें पूरी तरह से रैकी के बाद यह वारदात की।

एएसपी कमल कुमार जांगिड़ ने बताया की घटना को लेकर जो सीसीटीवी फुटेज जारी हुए है। उसमे व्यापारी अकेला ही बदमाशों से जूझ रहा है।सर्राफा व्यापारी के साथ हुई फायरिंग और लूट मामले में पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक आरोपी भाजपा किसान मोर्चा कंचनपुर मंडल अध्यक्ष रामनाथ गुर्जर है। पुलिस का कहना है कि रामनाथ इस वारदात का मास्टर माइंड है। उसी ने रैकी की। ज्वैलर्स का पीछा किया। वारदात के वक्त मौजूद था। बाद में लूट राशि का चार जगह बंटवारा किया।

उसका साला भी गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से लूट की राशि के साथ अधिकांश गहनों को जब्त कर लिया है। वही घटनाक्रम का मुख्य आरोपी अभी फरार है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

एडिशनल एसपी कमल कुमार जांगिड़ ने बताया कि ज्वैलर्स अनिल बंसल के साथ रेलवे फाटक पर दो बदमाशों द्वारा फायरिंग कर लूटपाट की गई थी। जिसमें नगदी के साथ करीब 500 से 600 ग्राम सोने और डेढ़ किलो चांदी के गहनों साथ दुकान के हिसाब की किताब और अन्य सामान शामिल था। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और मानवीय इनपुट के आधार पर तीन बदमाशों को पुलिस ने अलग-अलग जगह से गिरफ्तार किया है। जिनमें निधारा गांव से आरोपी शीशराम गुर्जर पुत्र मुंशी गुर्जर, तकीपुर गांव से उसका जीजा रामनाथ गुर्जर पुत्र श्रीपत गुर्जर और शीशराम का सहयोगी सचिन गुर्जर पुत्र रामअवतार गुर्जर निवासी घेसुआ को गिरफ्तार किया है। जिनसे लूट कीराशि के सवादो लाख रूपये और गहने जप्त कर लिए हैं। मास्टरमाइंड निधारा निवासी हंसा उर्फ हंसराम गुर्जर अभी फरार है। चार थाने के 52 जवान कार्रवाई में जुटे हैं

2
709 views