logo

काशीपुर :- नैनीताल की घटना से भाजपा नेताओं में रोष #upendrasingh

भाजपा विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने नैनीताल में हुई दुष्कर्म की घटना की भर्त्सना की। उन्होंने कहा है कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। ऐसी घटनाएं हमारे समाज को शर्मसार करती हैं। ऐसे कृत्य को अंजाम देने वाला दरिंदा किसी भी जाति-धर्म का हो, उसे सजा मिलनी ही चाहिए। पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा ने कहा कि नैनीताल की घटना क्षमा योग्य नहीं है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी ने कहा कि प्रदेश में कहीं भी ऐसी वारदात करने वाले अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता ने प्रशासन से अनुरोध किया कि प्रदेश भर में सत्यापन अभियान में तेजी लाई जाए। पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा ने दुष्कर्म की घटना को मानवता को शर्मसार करने वाला बताया। प्रदेश मंत्री गुरविंदर सिंह चंडोक ने पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदनाए व्यक्त कीं। निवर्तमान जिला महामंत्री मोहन बिष्ट ने कहा कि प्रशासन सख्ती से ऐसे अपराधियों को चिह्नित कर पकड़े और दंडित करे।

16
767 views