logo

अन्तर्राष्ट्रीय यज्ञ दिवस के अवसर पर अशोक नगर पाली में किया गया हवन।

अन्तर्राष्ट्रीय यज्ञ दिवस के अवसर पर अशोक नगर पाली में किया गया हवन।

पाली रविवार 4 मई/ अन्तर्राष्ट्रीय यज्ञ दिवस 3 मई के अवसर पर घर घर यज्ञ के तहत शनिवार को सुबह 8:00 बजे से 11:00 बजे तक आर्य समाज एवं आर्य वीर दल पाली के प्रचार-प्रसार मंत्री के आवास पर यज्ञ करके अन्तर्राष्ट्रीय यज्ञ दिवस मनाया गया।

प्रचार मंत्री घेवरचन्द आर्य ने बताया कि आर्य समाज पाली के मंत्री विजय राज आर्य के ब्रह्मात्व में आचमन, अंग स्पर्श, ईश्वर स्तुति प्रार्थना उपासना के बाद विधिवत यज्ञ किया गया। इस अवसर पर विजयराज आर्य ने अन्तर्राष्ट्रीय यज्ञ दिवस एवं यज्ञ की महता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि परमात्मा की सृष्टि में प्रतिक्षण यज्ञ हो रहा है, इसी प्रकार मनुष्य के शरीर में भी प्रतिक्षण यज्ञ हो रहा है। इसलिए प्रत्येक मनुष्य को यज्ञ अवश्य करना चाहिए। जिस प्रकार जठराग्नि शान्त होने पर शरीर शिथिल पड़ जाता है। इसलिए हम जठराग्नि को मंद नहीं पड़ने देते, उसी प्रकार घर के यज्ञ की अग्नि सदेव प्रज्वलित रखनी चाहिए। रामायण और महाभारत काल में सर्वत्र यज्ञ होते थे, इसलिए समय पर वर्षा होती थी अकाल नहीं पड़ता था। मनुष्य स्वास्थ्य और सुखी था।

इस अवसर पर आर्य समाज मंत्री विजयराज आर्य, वरिष्ठ आर्य समाजी पुनमचन्द वैष्णव, आर्य समाज प्रचार मंत्री घेवरचन्द आर्य, सुमित्रा देवी आर्या, आर्य वीर दल से सचिव हनुमान आर्य, संचालक भरत कुमावत, रीकू पंवार, कैलाश आर्य, प्रेक्षा आर्या, साक्षी आर्या, पियूष आर्य सहित कई जने मौजूद रहे।

#अन्तर्राष्ट्रीय_यज्ञ_दिवस
#घर_घर_यज्ञ #आर्य_समाज
#आर्य_वीर_दल

9
1250 views