logo

आज संयुक्त व्यापार मंडल के व्यापारियों के नेतृत्व में B D A VC ke अत्याचार के खिलाफ पीड़ित व्यापारियों और व्यापारियों के परिवार के साथ सब व्यापार मंडल के प्रतिनिधि के द्वारा IVRI के सामने गुलज़ार मेंशन मार्केट पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की शुरुआत की गई।

आज संयुक्त व्यापार मंडल के व्यापारियों के नेतृत्व में B D A VC ke अत्याचार के खिलाफ पीड़ित व्यापारियों और व्यापारियों के परिवार के साथ सब व्यापार मंडल के प्रतिनिधि के द्वारा IVRI के सामने गुलज़ार मेंशन मार्केट पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की शुरुआत की गई।
आज धरना प्रदर्शन के समय करीब 2 बजे दोपहर को 2 बड़ी जेसीबी दोबारा वहां आई और व्यापारी जहां धरना कर रहे थे उस स्थल पे लगे टैंट और उस हिस्से के पीछे बचे हुए मार्केट को तोड़ने का प्रयास करने लगे व्यापारी जेसीबी के आगे लेट गए और सभी व्यापारियों द्वारा सामूहिक रूप से जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया गया और जेसीबी को वापस लौटा दिया।

बरेली डेवलपमेंट अथॉरिटी के अधिकारियों के विरोध में जो धरना प्रदर्शन चल रहा है उसी क्रम में सभी व्यापार मंडलों द्वारा संयुक्त रूप से जिला बरेली के सभी जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन भी दिया जा रहा है इसी क्रम में आज केंट विधायक संजीव अग्रवाल जी को ज्ञापन दिया गया।

प्रदर्शन करने वाले व्यापारियों में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महानगर अध्यक्ष *शोभित सक्सैना* व्यापारी सुरक्षा फोरम के महानगर अध्यक्ष *रामकृष्ण शुक्ला* भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के *अनिल अग्रवाल* उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के *दर्शन लाल* भाटिया उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष *अमरजीत सिंह बक्शी* और सभी पीड़ित व्यापारी और पीड़ित परिवार की महिलाएं रोमा अरोड़ा, शिल्पा भसीन,परवीन भसीन, नविता भसीन डिम्पल अरोरा और दानिश जमाल, दीपक द्विवेदी, जसपाल सिंह बग्गा, कुमार गौरव शर्मा, लक्की शाह, राजा सेठ , एकांश गुप्ता,आदि व्यापारी शामिल थे ।

9
603 views