
राजस्थान शिक्षक संघ अम्बेडकर ब्लॉक मोहनगढ के अध्यक्ष बने ईणखिया :-
-- कार्यकारिणी का भी निर्विरोध किया गठन :-मोहनगढ - राजस्थान शिक्षक संघ अम्बेडकर की मोहनगढ ब्लॉक इकाई के गठन को लेकर रविवार को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में बैठक आयोजित की गई। जिसमें ब्लॉक इकाई मोहनगढ की कार्यकारिणी का गठन निर्विरोध किया गया। कार्यकारिणी गठन निर्वाचन अधिकारी आसकरण, पर्यवेक्षक प्रतापा राम की देखरेख में किया गया। जिसमें महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक हरू राम ईणखिया को सर्व सम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। इसके अलावा सभाध्यक्ष अमी लाल 40 आरडी, उप सभाध्यक्ष शिव राम सैनी बांकलगढ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शेरा राम बांकलगढ, कोषाध्यक्ष मदन लाल लोहिया बांकलगढ, सह कोषाध्यक्ष रूपा राम लउवा पोहड़ा, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश तंवर मोहनगढ, बींजा राम मोहनगढ, संगठन मंत्री शिवदान राम देवा, मुन्नी राम मीणा राजीव नगर, प्रवक्ता ओम प्रकाश पंवार देवा, हेत राम सुल्ताना, संयुक्त मंत्री विजय राम मीणा 14 बीएलएम, तारा चंद ताड़ाना, अल्प भाषा प्रतिनिधि सदीक खां काणोद, किसना राम सूजियों की ढाणी, प्रबोधक प्रतिनिधि अंजना भाट कॉलोनी, खेता राम खींया, शारीरिक शिक्षक प्रतिनिधि प्रेम प्रकाश मोहनगढ, रघुनाथ योगी बांकलगढ, उच्च माध्यमिक प्रतिनिधि गणपत राम खींया, जगमाल राम बोहा, उच्च प्राथमिक प्रतिनिधि मुल्ताना राम पंवार बोहा, इन्द्राज सोलंकी सदराऊ, प्राथमिक प्रतिनिधि उर्मिला मीणा बचलासर, किसना राम पंवार खींवसर, जिला प्रतिनिधि ओम प्रकाश पंवार नेहड़ाई, खाखण राम मोहनगढ,हरीश कुमार काठोड़ी, हरि प्रसाद गर्ग हड्डा, महिला प्रतिनिधि सुनीता मोहनगढ, सरिता सिरोहा नेहड़ाई, सुनीता 40 आरडी, संरक्षक काबुल राम देवा, माला राम हड्डा, छोटू राम लाखा, बजरंगा राम मोहनगढ को बनाया गया। नव निर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का सम्मान भी किया गया। वहीं पद व गोपनीयता की शपथ भी दिलाई गई।