
भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति ने किया संगठन विस्तार का आयोजन, महेश त्यागी बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
मेरठ, देश भर में अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने वाले संगठन भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति ने किठौर थाना क्षेत्र के महलवाला गांव के पूर्व प्रधान महेश त्यागी के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें प्रदेश भर से आए भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर से आए पदाधिकारी का ढोल ताशे और फूल माला पहनकर स्वागत किया गया पूर्व प्रधान महेश त्यागी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का नियुक्ति पत्र देकर सदस्यता दिलाई, प्रदेश अध्यक्ष सतपाल यादव ने जनता को संबोधित करते हुए बताया कि यह संगठन किसी पार्टी का संगठन नहीं है यह किसान मजदूर गरीबों की आवाज को बुलंद करने का संगठन है यह संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर श्यौराज सिंह जी के निर्देश अनुसार सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को किसान गरीब मजदूरों की आवाज को बुलंद करने का संगठन है ठाकुर सुनील भाटी ने कि पहलगाम में हुए हमले को लेकर आतंकवाद के खिलाफ आक्रोश जताया और खड़े होकर 2 मिनट का मौन किया सभी पदाधिकारी को विस्तार से समझाया की हम सब हिंदू मुसलमान आपस में मिलजुल कर इस संगठन को ऊंचाइयों तक ले जाने का काम करेंगे, और अपने क्षेत्र की सभी समस्याओं को शासन प्रशासन तक पहुंचाने का काम करेंगे, क्षेत्र की सभी समस्याओं का समाधान कानून के दायरे में रहकर करेंगे इस संगठन को एक परिवार के समान बताया!
कार्यक्रम में मौजूद रहे, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुनील भाटी जी, प्रदेश अध्यक्ष पश्चिम उत्तर प्रदेश सतपाल यादव जी, जीता ठाकुर जी,मंडल उपाध्यक्ष विश्वास त्यागी, जिला अध्यक्ष अजय त्यागी, जिला उपाध्यक्ष संजय त्यागी, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक वसीम अहमद, जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक शहाबुद्दीन, व अन्य सैकड़ो की तादाद में लोगों ने संगठन को निष्पक्ष तौर से काम करने का आश्वासन दिया!