logo

कटनी-कायस्थ समाज ने धूमधाम से मनाया भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज का प्रकटोत्सव

*कायस्थ समाज ने धूमधाम से मनाया चित्रगुप्त महाराज का प्रकटोत्सव*
🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩
*चित्रगुप्त कायस्थ सभा के तत्वाधान में हुए धार्मिक अनुष्ठान*
🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩
*महिला समिति द्वारा आयोजित सुंदरकांड पाठ से गुंजायमान हुआ मंदिर प्रांगण*
🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩
*भगवान श्री चित्रगुप्त के प्रकटोत्सव को चित्रगुप्त कायस्थ सभा के तत्वाधान में कायस्थ समाज ने धूमधाम से मनाया। यह आयोजन जगन्नाथ चौक स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर में हुआ। जहां भव्य पूजा, महिला समिति द्वारा सुंदरकांड का पाठ, और युवा समिति द्वारा महाआरती, प्रसाद वितरित, किया गया। भव्य आयोजन में भगवान श्री चित्रगुप्त की वैदिक मंत्रोच्चार से विधिपूर्वक पूजा अर्चना की। भगवान श्री चित्रगुप्त जी के प्रकटोत्सव के अवसर पर कार्यवाहक अध्यक्ष पंकज निगम ने कहा कि भगवान श्री चित्रगुप्त जी के चरणों में उपस्थित होकर आत्मिक संतोष और आध्यात्मिक ऊर्जा की अनुभूति होती है।समाज के वरिष्ठ सदस्य सोहनलाल जी श्रीवास्तव ने कहा कि ऐसे आयोजनों से हमारी सांस्कृतिक विरासत और लोकसंस्कारों को नई ऊर्जा मिलती है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि यह पुण्य अवसर सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए। इस अवसर पर महिला समिति की अध्यक्ष प्रीती खरे ने इस आयोजन की सफलता के लिए सभी समाजिक कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। अनु श्रीवास्तव जी ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज में धार्मिक और सांस्कृतिक जागरूकता बढ़ती है। उन्होंने सभी से इस परंपरा को आगे बढ़ाने की अपील की।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नगर के कायस्थ समाज के लोग उपस्थित थे।*

5
381 views