logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सुबह-सुबह बुज़ुर्ग महिलाओं को बनाया निशाना, लुटेरों ने दो जगहों पर कानों की बालियाँ लूटीं – पुलिस पर उठे सवाल ||

लुधियाना के ढोलेवाल और रंजीत सिंह पार्क इलाके में सुबह के वक्त दो अलग-अलग घटनाओं में लुटेरों ने बुज़ुर्ग महिलाओं के कानों से सोने की बालियाँ लूट लीं। पहली घटना बाबा बालकनाथ मंदिर से लौट रही महिला के साथ हुई, जहाँ मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने वारदात को अंजाम दिया। दूसरी वारदात रंजीत सिंह पार्क में टहल रही महिला के साथ हुई, जिसे पार्षद कार्यालय के बाहर लूटा गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विरोध करने पर लुटेरे धारदार हथियार दिखाकर डराने लगे। घटनाओं की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें आरोपी स्पष्ट नजर आ रहे हैं। पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं कि ऐसे वारदात रोज हो रहे हैं, लेकिन सुरक्षा के पर्याप्त इंतज़ाम नहीं किए जा रहे।

स्थानीय लोगों ने पुलिस की लापरवाही पर नाराज़गी जताई और शहर में बढ़ते अपराध पर सख्त कदम उठाने की मांग की है। रंजीत सिंह पार्क को चोरों और लुटेरों का ‘हॉटस्पॉट’ बताया जा रहा है, जहाँ पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं।

187
5797 views

Comment