logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सड़क और पानी को लेकर ग्रामीण करेंगे राष्ट्रीय राजमार्ग जाम

उत्तराखण्ड जनपद चमोली की ग्राम सभा मोख तल्ला के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी महोदय के कार्यालय का घेराव करने का एवं एक दिवसीय सांकेतिक जुलूस निकाल कर धरना प्रदर्शन करने व अपनी उचित मांगो को लेकर एक चेतावनी भरा अल्टीमेटम देने का मन बनाया है जिसमें जिला अधिकारी महोदय को चेतावनी दी जाएगी यदि अगले 24 घंटे में हमारी समस्याओं को लेकर त्वरित करवाई कर समाधान एवं उच्च स्तरीय मजिस्ट्रेट जांच नहीं करवाई जाती है तो चारधाम यात्रा के दौरान ग्राम सभा मोख तल्ला के ग्रामीण अगली कड़ी में नंप्रयाग में चक्का जाम करके यात्रा को बाधित करने के लिए मजबूर होंगे जिसके लिए जिम्मेदार स्वयं आपकी होगी ,क्योंकि ग्रामीणों ने इसे पहले भी आपको एवं विभाग को सीधा चेताया है उसके बाद भी आप के द्वारा इस पर किसी भी तरह की उचित करवाई नहीं करी गई और जबकि ग्रामीणों के द्वारा आपको विभिन्न माध्यमों से समय समय पर पुनः अपनी समस्याओं को लेकर अवगत करवाया गया जिसमें मुख्य तह प्रधान मंत्री जी के डिजिटल इंडिया का भी सहारा लिया गया (मेल) ,आपको अवगत करवा कर उचित एवं अपेक्षित करवाई की उम्मीद ग्रामीणों के द्वारा लगाई है पर आपके कानो में जूं तक नहीं रेंगे जिस कारण ग्रामीणों को विवश होकर पुनः एक बार अपने पशुओं के साथ आपके द्वार आने के लिए मजबूर होना पड़ रहा , इस तरह की कौतुहाली वर्ती जाएगी तो उसके लिए ग्रामीणों को मजबूरन अपने हकों के लिए सड़कों पर उतरना ही पड़ेगा , आज यदि आप समाधान नहीं करते है तो अगली बार हम यहां नहीं अपितु नंदप्रयाग में चक्का जाम के साथ मिलेंगे आप चाहे इसे चेतावनी समझे या धमकी ,यदि बात हक या अधिकारों की आती है तो हमें अपने हक और अधिकार लेने भी आते हैं,इसलिए महोदय अभी भी चेते समय रहते हुए , आपकी जिम्मेदारी बनती है कि जन समस्याओं का त्वरित निदान कर समय रहते संवेदनशीलता का परिचय देते हुए निराकरण करें न कि कछुआ गति को बनाए रखें ।
महोदय यहां बात समाधान या निराकरण तक सीमित नहीं है यहां बात उस भ्रष्टाचार की भी है जिसमें सरकार को लाखों करोड़ों का नुकसान हुआ है जिसमें की सरकारी धन का बेहताशा दुरुप्रयोग सीधा लूट खसोट कर बंदर बांट करी है जिसमें विभाग और ठेकेदार के साथ जनप्रतिनिधि की भी मिली भगत नजर आती है इसलिए इस पर सीधा उच्चस्तरीय कमेटी गठित कर मजिस्ट्रेट जांच के लिया दिया जाए और दोषियों पर उचित करवाई कर अनियमिताओं को दूर किया जाए ,यह जल जीवन मिशन अब जल मरण मिशन बन कर रह गया है पहले पानी मिल तो रहा था अब वो भी नसीब नहीं हो रहा है इसलिए समय रहते समाधान करें ।।
अब ग्रामीणों का स्पष्ट मत है बिना अपने हकों को लिए यह आंदोलन शांत नहीं होने वाला स्पष्ट चेतावनी है समाधान करो नहीं तो चारधाम यात्रा बाधित झेलो चक्का जाम के रूप में अब निर्णय आपको लेना है समाधान करना है या परेशानी लेनी है।।
लड़ेंगे जीतेंगे ✊✊
पहले गांव की बात फिर मन की बात ।।
समाधान चाहिए , टोल मटोल नहीं ।।
मजिस्ट्रेट जांच से कम कुछ नहीं ।।
त्रिस्तरीय पंचायती चुनावों का सीधा बहिष्कार ।।

126
11976 views

Comment