logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

डीआरएम के जज्बा और हौसले को देखकर रेल कर्मियों में बड़ा जोश

वंदे भारत ट्रेन में आई खराबी को ठीक करने हेतु डीआरएम ने डेढ़ घंटे मेहनत किया



वारिस अली डेहरी ऑन सोन


पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के नव पदस्थापित मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीणा के द्वारा यात्री सुविधाओं एवं रेल संरक्षा, सुरक्षा के प्रति के जज्बा एवं काम करने की हौसले लगातार प्रयत्नशील रहने के कारण इनकी प्रशंसा हो रही है रेलकर्मियों में जोश भर अपनी सर्वश्रेष्ठ सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रेरित भी कर रहे हैं। ताज़ा उदाहरण 03.05.2025 को ट्रेन संख्या 22499 अप देवघर-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस को डेहरी ऑन सोन स्टेशन पर स्टार्टर सिग्नल पर 20:01 बजे से 22:00 बजे तक रोका गया, जिसका कारण इंजन का मिडल पेंटो टूटना था। सूचना पर त्वरित सक्रियता दिखाते हुए डीआरएम उदय सिंह मीणा के निर्देश पर रेलकर्मियों द्वारा पेंटो को ठीक कर ट्रेन को आगे रवाना किया गया। इस दौरान कंट्रोल कार्यालय में डीआरएम द्वारा उच्च अधिकारियों संग लगातार रेल परिचालन की निगरानी की जा रही थी। इसके बाद 22499 वंदे भारत एक्सप्रेस 2215 बजे सासाराम तथा 2317 बजे डीडीयू जंक्शन पहुंची ।

वहीं आज डीडीयू मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीणा ने उच्च अधिकारियों के साथ संबंधित विभागों की टीम संग पेंटो टूटने के कारण की जांच स्वयं की जा रही है।इस दौरान डीआरएम ने स्वयं रेल टावर बैगन पर चढ़ कर चिलचिलाती धूप में घंटों गहन निरीक्षण किया। डीआरएम रेलवे सुरक्षा- संरक्षा के लिए सारे प्रयास कर रहे है। लगातार मॉनिटरिंग के लिए सुपरवाइजर की टीम गठित की । साथ ही रेलकर्मियों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान सीनियर मंडल अभियंता अजय कुमार, सीनियर मंडल इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग कर्षण,वरीय मंडल यातायात प्रबंधक, डेहरी सहायक मंडल अभियंता सहित कई स्थानीय अधिकारी मौजूद थे।

141
29417 views

Comment