logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ चुका

पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ चुका है। पाकिस्तान को डर है भारतीय सेना उसपर कभी भी हमला कर सकती है। पूरी दुनिया इस हमले की निंदा कर रहा है। पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान एक बार फिर बेनकाब हो गया है। पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की इमरजेंसी मीटिंग बुलवा ली ताकि दुनिया के ताकतवर देश भारत पर दबाव बनाएं कि वो पाकिस्तान पर सैन्य कार्रवाई न करे। पाकिस्तान को उम्मीद थी कि आपात बैठक में उसे यूएनएससी के सदस्य देशों से सहानुभूति मिलेगी लेकिन ये दांव उल्टा पड़ गया। मीटिंग में पाकिस्तान से कई तीखे सवाल पूछे गए जिसकी पाकिस्तान को उम्मीद नहीं थी। संयुक्त राष्ट्र में सेवा दे चुके और कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने बैठक की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि "मुझे पूरा विश्वास है कि परिषद पाकिस्तान की आलोचना करने वाला प्रस्ताव पारित नहीं करेगी क्योंकि चीन उस पर वीटो लगा देगा, (और) वे हमारी आलोचना करने वाला प्रस्ताव पारित नहीं करेंगे क्योंकि कई देश इस पर आपत्ति जताएंगे और शायद वीटो लगा देंगे। यह सामान्य भाषा में शांति और आतंकवाद के बारे में चिंता का आह्वान होगा।" उन्होंने कहा कि उन्हें परिषद से औपचारिक बैठकों या अनौपचारिक परामर्शों के माध्यम से किसी भी विशिष्ट बात की उम्मीद नहीं है, जो सीधे तौर पर दोनों देशों में से किसी को प्रभावित करेगी।

149
3668 views

Comment