logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गांगड़तलाई में शिक्षक संघ का सदस्यता अभियान शुरू:14 मई तक चलेगा, राजकीय शिक्षक लेंगे सदस्यता

गांगड़तलाई में शिक्षक संघ का सदस्यता अभियान शुरू:14 मई तक चलेगा, राजकीय शिक्षक लेंगे सदस्यता
बागीदौरा - राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय ने सत्र 2025-26 के लिए सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। ये अभियान 1 मई से 14 मई तक चलेगा। प्रदेश कार्यकारिणी और स्थायी समिति के निर्णय के अनुसार ये अभियान आयोजित किया जा रहा है।
गांगड़तलाई उपशाखा में सभी पीईईओ और यूसीईईओ के राजकीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों की वार्षिक सदस्यता ली जा रही है। जिला संगठन मंत्री रमेशचन्द्र पाटीदार के नेतृत्व में टीम विभिन्न स्कूलों में पहुंची।
गांगड़तलाई, राम का मुन्ना, चेलकारी, गदेड़िया,होलीफला ,बोरकुंडा,रामपुरा,झांझरवा कला,भुराटिम्बा,भोगापुरा सहित कई स्कूलों में टीम ने पहुंचकर सदस्यता अभियान चलाया।
जिला संगठन मंत्री रमेशचंद्र पाटीदार ने कहा कि सदस्यता अभियान संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी शिक्षकों से संगठन को मजबूत बनाने के लिए सदस्यता लेने का आग्रह किया।
अभियान में वजीर खां पठान, रामचन्द्र गरासिया, सरदार सिंह कटारा, देवीलाल मछार, रज्जाक शैख, भारत सिंह कटारा, शांतिलाल कटारा सहित कई पदाधिकारी सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं।

141
18241 views

Comment