logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

Nonstop Faridabad

आज सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय में फरीदाबाद जिला प्रशासन के साथ बैठक कर शहर से जुड़े कई ज़रूरी मुद्दों की समीक्षा की। बैठक में खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मंत्री श्री MLA Rajesh Nagar जी भी उपस्थित थे।

जलभराव की समस्या, सीवरों की सफाई, सड़क और पार्किंग की व्यवस्था, शौचालय, बस स्टैंड, मॉडर्न बाज़ार का निर्माण, गौशाला, बाईपास, स्ट्रीट लाइट और राजा नाहर सिंह स्टेडियम जैसे अहम विषयों पर बातचीत हुई। आप सभी स्वजनों से जो सुझाव और शिकायतें मिली थीं, उन्हें मैंने बैठक में प्रमुखता से रखा। अब इन सभी पर जल्द ही काम शुरू होता नजर आएगा।खासतौर पर ग्रेटर फरीदाबाद की सीवर व्यवस्था को सुधारने और एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) लगाने के मुद्दे को प्राथमिकता दी गई है।

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के विजन के तहत विकसित भारत विकसित हरियाणा के निर्माण हेतु, माननीय मुख्यमंत्री श्री Nayab Saini जी के नेतृत्व में पारदर्शी प्रशासन एवं जनहित को समर्पित कार्यशैली ही मेरा मंत्र है।

148
3199 views

Comment