logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

फूट फूट कर रोया आरोपी जिला अस्पताल का डॉक्टर हरि नारायण प्रभाकर

*मथुरा से बड़ा मामला*

*रिपोर्ट - मोहम्मद फारूक*

*लोकेशन - मथुरा*

*जब फूट-फूट कर रोया आरक्षी अभ्यार्थियों को मेडिकल में पास करने के नाम पर वसूली के आरोप में गिरफ्तार जिला अस्पताल का डॉ हरि नारायण प्रभाकर*

*प्रभाकर हॉस्पिटल के नाम से बड़ा हॉस्पिटल भी चलाता है डॉ प्रभाकर*

मथुरा। अभ्यर्थियों को मेडिकल में पास कराने के नाम पर वसूली करने के आरोप में गिरफ्तार जिला अस्पताल का ईएमओ डॉक्टर हरिनारायण प्रभाकर अब पुलिस की गिरफ्त में फूट-फूट कर रो रहा है, जिला अस्पताल का डॉक्टर हरि नारायण प्रभाकर। गौरतलब कि मंगलवार को जिला अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ हरिनारायण प्रभाकर, पत्नी डॉ शिवानी प्रभाकर फार्मासिस्ट मथुरेश चिकित्सक का ड्राइवर जयपाल सिंह को गिरफ्तार किया था, सभी पर पुलिस भर्ती के लिए मेडिकल को आए अभ्यर्थियों को अनफिट होने का डर दिखाकर वसूली करने का आरोप है। पुलिस की कार्रवाई में डॉ हरि नारायण प्रभाकर डॉ शिवानी प्रभाकर फार्मासिस्ट मथुरेश चालक जयपाल को अभ्यर्थियों को मेडिकल में पास करने के लिए वसूली करते हुए रंगे हाथ पकड़ा था। मंगलवार को एसपी शलोक कुमार के निर्देश पर पुलिस टीम ने यह कार्रवाई करी थी।

*पोस्टमार्टम गृह पर फार्मासिस्ट मथुरेश कई वर्षों से था तैनात*

पुलिस लाइन में पुलिस भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों का मेडिकल और कागज सत्यापन का कार्य चल रहा है । मेडिकल पैनल में तैनात जिला अस्पताल के डॉ हरिनारायण प्रभाकर उसके साथी फार्मासिस्ट मथुरेश थे। कई वर्षों से मथुरेश पोस्टमार्टम गृह पर तैनात था, कई बार शिकायत होने के बाद भी मथुरेश को कोई हटा नहीं सका था।

*चिकित्सक की पत्नी डॉ शिवानी प्रभाकर ने पुलिस की भनक लगते ही निजी अस्पताल के ऊपर बने आवास के बाथरूम में दस्तावेजों को लगाई थी आग, इसके बाद अवशेषों पर पानी डालकर नाली में बहा दिया था, लेकिन फॉरेंसिक टीम ने नाली में से भी कागजातों को निकाल लिया*

*पत्नी के नाम अस्पताल का था पंजीकरण और पति देखते थे मरीज*


आरोपियों के कब्जे से 6 मोबाइल बरामद किए गए हैं। एसएसपी शलोक कुमार ने बताया कि मोबाइल की डिटेल निकलवाई है। इसमें लेनदेन से संबंधित चारों के बीच बातचीत और संदेश सबूत के रूप में मिले हैं, आरोपी चिकित्सक ने सबसे अधिक फार्मासिस्ट से बात करी है और मैसेज भी अधिक किए हैं l आरोपी चिकित्सक की पत्नी ने घर में रखें कागजातों में आग लगाकर उस पर पानी डाल दिया था, इसके बाद भी फॉरेंसिक टीम ने कई अभ्यर्थियों के अधजले एडमिट कार्ड बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने चिकित्सक दंपति समेत चारों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

*बाइट- श्लोक कुमार, एसएसपी, मथुरा*

144
6766 views

Comment