logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कक्कू खान 11 मई 2025 को उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा में होंगे शामिल

कक्कू खान 11 मई 2025 को उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा में होंगे शामिल

संवाददाता, शशांक केतन की रिपोर्ट -

रोहतास/पटना। बिहार की राजनीति में एक नई हलचल देखने को मिल रही है। समाजसेवी और लोकप्रिय युवा नेता कक्कू खान आगामी 11 मई 2025 को राष्ट्रीय लोक मोर्चा में आधिकारिक रूप से शामिल होने जा रहे हैं। इस मौके पर एक भव्य कार्यक्रम पटना में आयोजित किया जाएगा, जिसमें पार्टी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा स्वयं कक्कू खान का स्वागत करेंगे।बताया जा रहा है कि कक्कू खान की क्षेत्रीय लोकप्रियता, युवाओं और अल्पसंख्यक समुदाय में उनकी मजबूत पकड़ को देखते हुए राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने उन्हें पार्टी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने का मन बनाया है। माना जा रहा है कि उनकी सक्रियता से पार्टी को आगामी विधानसभा चुनावों में नया बल मिलेगा। वही कक्कू खान का राजनीतिक सफर अब तक समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय रहे कक्कू खान ने शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे मुद्दों पर उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उनकी साफ-सुथरी छवि और जमीनी पकड़ को देखते हुए कई पार्टियों ने संपर्क साधा था, लेकिन उन्होंने उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में आस्था जताई। सूत्रों के अनुसार, वे पार्टी में शामिल होते ही संगठनात्मक स्तर पर भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उपेंद्र कुशवाहा ने क्या कहा राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कक्कू खान के पार्टी में शामिल होने पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा, "कक्कू खान जैसे ऊर्जावान और समर्पित व्यक्तित्व का हमारे साथ आना पार्टी के लिए गौरव की बात है। उनके अनुभव और जनसमर्थन से हम बिहार में नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेंगे।भविष्य की रणनीति कक्कू खान की एंट्री के साथ राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने युवा, किसान और अल्पसंख्यक वर्ग को साधने की रणनीति को तेज कर दिया है। आने वाले समय में कक्कू खान को लेकर पार्टी बड़े कार्यक्रम और जनसभाएं आयोजित कर सकती है। इससे साफ है कि आगामी चुनावों में पार्टी एक नई दिशा में कदम बढ़ाने वाली है।

शशांक केतन (पत्रकार)
9546159116

111
5905 views

Comment