logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ट्रैक्टर से कुचलकर डेढ़ वर्ष के मासूम की मौत: ईंट भट्ठे पर काम करने के दौरान हुआ हादसा, माता-पिता कर रहे थे मजदूरी


ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दर्दनाक हादसे में डेढ़ वर्षीय मासूम की ट्रैक्टर के पहिए के नीचे दबकर मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब मासूम के माता-पिता ईंट भट्टे पर काम कर रहे थे। घटना से ईंट भट्टे पर अफरा-तफरी मच गई और मासूम की मौत से पूरा परिवार सदमे में है।
बिहार के जनपद नालंदा ग्राम नारी थाना न्यू सराय निवासी मिथलेश ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अपनी परिवार के साथ ठाकुरद्वारा क्षेत्र ग्राम रघुनाथपुर स्थित शीतल ब्रिक फील्ड पर कार्य करता है। जिसमें दोपहर 5 बजे एक दर्दनाक हादसे में डेढ वर्षीय मासूम सौरभ की ट्रैक्टर के पहिए के नीचे दबकर मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब मासूम के माता-पिता ईंट भट्टे पर काम कर रहे थे। घटना से ईंट भट्टे पर अफरा-तफरी मच गई । वही मृतक के पिता मिथलेश ईंट भट्टे पर ईंट पाथने का काम करते हैं। हादसे के वक्त वे अपने कार्य में व्यस्त थे, तभी मिट्टी से भरा एक ट्रैक्टर (नंबर Uk_18CA_8574 ) वहां से गुजर रहा था। उसी दौरान खेलते हुए मासूम सौरभ ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया। ट्रैक्टर का पिछला पहिया मासूम पर चढ़ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद टैक्टर चालक टैक्टर छोड़ मौके से फरार हो गया है। वही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है। ईंट भट्टे पर काम कर रहे अन्य मजदूरों में भी इस हृदयविदारक घटना से शोक की लहर दौड़ गई है। वही मृतक के पिता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर टैक्टर चालक के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग की हैं वही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
ठाकुरद्वारा जनपद मुरादाबाद से हरिश्चंद्र शर्मा की रिपोर्ट

143
4188 views

Comment