logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शस्त्र प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करेगा भारत तिब्बत समन्वय संघ राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक हस्तियों से मिलकर अखंड भारत की पुनर्स्थापना को जगाएगा संघ- तेजस चतुर्वेदी - 30 मई तक सबको 10-10 सदस्य बनाने हैं

भारत तिब्बत समन्वय संघ शीघ्र ही सनातनियों के लिए शस्त्र प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ करेगा। साथ ही, कार्यकर्ताओं को शस्त्र लाइसेंस लेने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। स्थानीय गोमती नगर के विनय खंड में होटल टोक्यो में आयोजित संघ की एक विशेष बैठक में तेजपुर (असम) से पधारे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मदन मोहन सिंह की अध्यक्षता में इस विशेष बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में केंद्रीय संयोजक हेमेंद्र तोमर, राष्ट्रीय प्रभारी (प्रकाशन प्रभाग़) धर्मेंद्र भैया जी, राष्ट्रीय सह मंत्री (मूल) राज नारायण, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शैलेंद्र सिंह, युवा विभाग के क्षेत्रीय अध्यक्ष (पूर्वी उत्तर प्रदेश) डॉ आशीष सिंह आदि ने मदन मोहन सिंह का अभिनंदन किया। उन्हें महाभारत युद्ध में कृष्ण भगवान का अर्जुन को गीता उपदेश वाला मोमेंटो प्रदान किया गया, जो कुरुक्षेत्र से आया था। संघ के युवा विभाग के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री तेजस चतुर्वेदी जी ने बताया कि बैठक में सांगठनिक सुदृढ़ता के लिए तय किया गया कि प्रत्येक सदस्य आगामी 30 मई तक 10-10 सदस्य बनाए। इसके बाद कार्यकर्ताओं का शिष्ट मंडल अपने-अपने जिले के विधायकों, सांसदों, राज्य सरकार के मंत्रियों, केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्री, मेयरों,नगर पालिका परिषद अध्यक्षों, सभापतियों, साधु संतों, राजनीतिक दलों के प्रमुख लोगों एवं सांस्कृतिक, धार्मिक हस्तियों से भी मिलना प्रारंभ करें। शिष्ट मंडल का निर्माण प्रांत अध्यक्ष करेंगे। यह भी तय किया गया कि बीटीएसएस के कार्यालय आपसी सहयोग से खोले जाएं। इस बीच, 26-27 जून को अवध प्रांत के कार्यकर्ताओं का अयोध्या दर्शन व भ्रमण कार्यक्रम तय हुआ।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मदन मोहन सिंह ने भी आश्वस्त किया कि तेजपुर (शोणितपुर) में अथवा गुवाहाटी में एक कार्यालय स्थापित करने का शीघ्र निर्णय लिया जाएगा। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मदन मोहन सिंह द्वारा लाए गए असम के प्रसिद्ध गोमुशा (गमछा) से कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया गया। होटल टोक्यो के प्रबंधन का कार्य देख रहे और जिला उपाध्यक्ष (युवा विभाग) नीरज सिंह के विशेष योगदान की सभी ने प्रशंसा की। कार्यक्रम का प्रारंभ मां भारती, परम पूज्य रज्जू भैया और परम पावन दलाई लामा के चित्रों पर पुष्पांजलि और दीप प्रज्ज्वलन करके किया गया। बैठक में राष्ट्रीय सह मंत्री (युवा विभाग) अनूप बाजपेई और प्रांत संयोजक (मानवाधिकार संरक्षण प्रभाग) मान सिंह आदि भी उपस्थित रहे।

151
1613 views

Comment