logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

इरम पब्लिक कालेज के छात्रो ने सी.बी.एस.ई. बोर्ड परीक्षा में एक बार फिर 100% सफलता प्राप्त की

इरम पब्लिक कालेज, सी ब्लॉक इंदिरा नगर, लखनऊ ने सी.बी.एस.ई. बोर्ड परीक्षा में एक बार फिर 100% सफलता प्राप्त की है। यह असाधारण उपलब्धि छात्रों की कड़ी मेहनत, समर्पण और मेंटर्स के सही मार्गदर्शन एवं उनके अभिभावकों के विश्वास का प्रतीक है। सी.बी.एस.ई. बोर्ड परीक्षा में इरम पब्लिक कालेज के कक्षा 10 और कक्षा 12 के छात्रों ने उत्क्रिष्ट अंक लाकर न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया है, बल्कि अपने स्कूल भावी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी मानक भी स्थापित किए हैं। जो उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों, दृढ़ता और शैक्षणिक उत्कृष्टता की भावना को प्रतिबिंबित करती है और यह सफलता आने वाले वर्षों में इन छात्रों को मील का पत्थर स्थापित करने के लिए प्रेरित करेगी।

116
2304 views

Comment