logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सीबीएसई में एलिंगुवा स्कूल के बच्चों का जलवा - 94 प्रतिशत अंकों के साथ लाभांशी ने किया टॉप - इंटर में खुशी तोमर को मिले 92 प्रतिशत अंक - मेधावियों को सम्मानित करेगा विद्यालय प्रबंधन

सीबीएसई में एलिंगुवा स्कूल के बच्चों का जलवा
- 94 प्रतिशत अंकों के साथ लाभांशी ने किया टॉप
- इंटर में खुशी तोमर को मिले 92 प्रतिशत अंक
- मेधावियों को सम्मानित करेगा विद्यालय प्रबंधन
बुगरासी,।।।।

संवाददाता बुगरासी।।।।

संवाददाता।
सीबीएसई रिज़ल्ट में किसौला गांव के एलिंगुवा पब्लिक स्कूल के बच्चों का जलवा रहा। हाईस्कूल व इंटर में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए उत्कृष्ट कामयाबी हासिल की। हाईस्कूल में एलिंगुवा पब्लिक स्कूल की लाभांशी ने 94 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल टॉप किया। उधर इंटरमीडिएट में खुशी तोमर 92 प्रतिशत अंक लेकर अव्वल रही। बिना किसी अतिरिक्त कोचिंग के पीसीएम विषयों के साथ उत्कृष्ट रिज़ल्ट देने वाली छात्रा को स्कूल प्रबंधन ने बधाई दी। स्कूल की ओर से मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा।
मंगलवार को अचानक सीबीएसई के परीक्षा परिणाम की घोषणा होते ही विद्यार्थियों में खुशी छा गई। अधिकतर बच्चे अपना रिजल्ट देखते ही चहक उठे। कस्बे के गांव किसौला स्थित एलिंगुवा पब्लिक स्कूल की छात्रा लाभांशी ने हाईस्कूल में 94 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल में पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि हिमांक व सुहेल को क्रमशः 92% अंक मिले। उधर साइंस स्ट्रीम के साथ 92 प्रतिशत अंक हासिल कर खुशी तोमर ने स्कूल टॉप किया। जबकि श्रद्धा 91 प्रतिशत नम्बरों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं और अमना को 88 % अंकों के साथ तीसरा स्थान मिला। प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने बताया कि हाईस्कूल का रिज़ल्ट शत प्रतिशत जबकि इंटरमीडिएट का ओवरऑल रिज़ल्ट 95 प्रतिशत रहा।


चेयरमैन विपिन त्यागी ने उत्कृष्ट परिणाम के लिये सभी बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी। साथ ही मेधावियों को सम्मानित किये जाने की घोषणा की। बेहतर रिज़ल्ट देखकर बच्चे गदगद हो गये।

167
14378 views

Comment