करंट लगने से दो पशुओं की मौत
सरिया (गिरिडीह)- सरिया प्रखंड के अन्तर्गत गडैया गाँव के खेत में चर रहे दो पशुओं के ऊपर 11000 (ग्यारह हजार) बिजली तार टूट कर गिर गया जिससे दोनों पशुओं का मृत्यु हो गया। पोस्टमार्टम के लिए सरिया, भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी को सूचना दिया गया। लेकिन खबर लिखे जाने तक नहीं पहुंचा था। एक पशु रमजान अंसारी का बैल था। जो कृषि कार्य के लिए ₹ 32000 (बतीस हजार) में लाया गया था और दूसरा सिराज अंसारी का गाय। गाय लगभग 8-10 लीटर दूध प्रतिदिन दे रही थी। दुधारू गाय पिछले साल 2023-24 में "मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना" के तहत पशुपालन विभाग की ओर से 90% अनुदान में पशुपालक को दिया गया था। दोनों पशुपालक कृषि व पशुपालन पर निर्भर है। मुआवजे की मांग बिजली विभाग और अंचल अधिकारी से किया गया है।