logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पिथौरागढ़ : सिद्धार्थ ने 97 फीसदी अंक प्राप्त कर माता पिता का नाम किया रोशन

सिद्धार्थ जोशी ने हाई स्कूल सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद पिथौरागढ़ में संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया।उत्तराखंड के सीमांत जिले के केंद्रीय विद्यालय पिथौरागढ़ में अध्यनरत सिद्धार्थ जोशी जो की बचपन से ही मेधावी छात्र रहे हैं उन्होंने अपनी मेहनत के बल पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र तथा विद्यालय का नाम रोशन किया । सिद्धार्थ मूल रूप से चंपावत जिले कि दूरस्थ गांव अनर्पा देवीधुरा के रहने वाले है । सिद्धार्थ के पिता पिथौरागढ़ के एक राजकीय विद्यालय में शिक्षक हैं तथा माता गृहिणी है । सिद्धार्थ ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता तथा गुरुजनों के आशीर्वाद को दिया। सिद्धार्थ ने भविष्य में सिविल सेवा में जाने का लक्ष्य बताया है। सिद्धार्थ के अंग्रेजी में 95, हिंदी में 96, गणित में 83, साइंस में 96, सोशल साइंस में 99 और एआई में 99 नंबर आए है।

155
16810 views

Comment