logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सगतड़ा में पहली बार श्रीगौड़ ब्राह्मण समाज सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन



सगतड़ा (राजस्थान), नरेश जोशी रिपोर्टर सगतड़ा जिला सलूंबर
ऋषियों एवं तपस्वियों की दिव्य प्रेरणा से सगतड़ा गांव में श्रीगौड़ ब्राह्मण समाज द्वारा पहली बार सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम रविवार, 18 मई 2025 को आयोजित किया जाएगा।

इस धार्मिक आयोजन में श्रीगौड़ ब्राह्मण समाज के किसी भी परिवार का ऐसा बालक जिसकी उम्र 8 वर्ष या उससे अधिक हो, वह भाग ले सकता है। यज्ञोपवीत संस्कार हेतु पंजीकरण नि:शुल्क रखा गया है।

कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के बच्चों को धार्मिक परंपराओं से जोड़ना और संस्कारवान बनाना है। समाज के वरिष्ठजनों ने इस पुनीत अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में बालकों के उपनयन संस्कार हेतु सहभागिता की अपील की है।

नि:शुल्क यज्ञोपवीत संस्कार समाज की बढ़ती एकता का प्रतीक बनकर हो रहा है। आयोजक मंडल ने सभी समाजबंधुओं से तन, मन, धन से सहयोग कर इस आयोजन को सफल बनाने की अपील की है ताकि अधिक से अधिक लोग इस पुण्य लाभ के भागीदार बन सकें।
। मांगलिक कार्यक्रम ।।

कार्यक्रम

प्रातः 5:00 से 9:30

सामुहिक यज्ञोपवित संस्कार कार्यक्रम

प्रातः 09:30 से 10:30

अतिथि सत्कार

प्रातः 10:30 से 11:00

संत सानिध्य

प्रातः 11:00 से 11:30

पूर्णाहुति

प्रातः 11:30 बजे से

महाप्रसाद

163
4358 views

Comment