logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ग्राम पंचायत बचहा में रोजगार सहायक संजय जायसवाल का चल रहा जंगल राज

मध्य प्रदेश उमरिया जनपद पंचायत मानपुर के ग्राम पंचायत बचहा को घोटाले की पंचायत कहे तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी क्योंकि यहां तो प्रदेश के बेहद ईमानदार शासकीय सेवक सेवा दे रहे हैं,यह अलग बात है कि जब उनकी कलई खुलती है तो लोग उनकी ईमानदारी पर आश्चर्यचकित रह जाते हैं की यह अधिकारी लाखों का घोटाला कर दिया |
दिनांक 14 मई 2025 को राजेंद्र त्रिपाठी जनपद पंचायत मानपुर सीईओ के द्वारा कार्यालय ग्राम पंचायत बचहा में मौका स्थलों में जाकर जांच की गई है व मौका पंचनामा तैयार किया गया है जिसमे पाया गया की रोजगार सहायक संजय जयसवाल द्वारा अपने पिता लालू लल उर्फ विश्राम जयसवाल जी को नंदन फल उद्यान योजना के अंतर्गत लगभग 85 हजार रुपए बिना वृक्ष लगाए ही मनरेगा से भुगतान कर दिया गया है व प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना का लाभ गाइडलाइन से बाहर जाकर दे दिया गया है लल्लूलाल उर्फ विश्राम जायसवाल जी के नाम पर 3 हेक्टेयर जमीन व पूर्व से ही 2000 वर्ग फीट का पक्का मकान बना हुआ था
प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण हितग्राही उमा बाई पति हीरालाल जायसवाल व माया बाई पति तीरथ चौधरी के पोर्टल में 2 वर्ष पूर्व आवास को कंप्लीट कर पूर्ण कर दिया गया था जबकि वास्तव में आज दिनांक तक आवास कंप्लीट नहीं हुए हैं
हाई स्कूल समतल कारण ग्राउंड में 60 घंटे जेसीबी लगाकर जेसीबी से मुरुम ट्रैक्टर में लोड कर ग्राउंड में डाली गई है जिसका भुगतान मनरेगा मास्टर रोल लगाकर किया गया है व ग्राउंड पर मटेरियल में लगभग 5 हजार की डेस्ट डाली गई है इंजीनियर द्वारा गलत मूल्यांकन कर के 1,69,404.55 रुपए का भी बिल लगाया गया है

इनका कहना है
1. ग्राम पंचायत कभी नहीं खुलती हैं लोग समग्र आईडी केवाईसी एवं अन्य कार्य के लिए दर-दर भटकते हैं
रामक्रपाल साहू ग्राम पंचायत बचहा सरपंच पति
2. शासकीय हाई स्कूल बचहा ग्राउंड समतलीकरण में 60 घंटे जेसीबी से कार्य कराया गया है
वेद प्रकाश जायसवाल ग्रामवासी बचहा
3. मेरे द्रारा संजय जायसवाल आवास सेन्सन के लिए 5 हजार रूपए लिये गए है
माया बाई चौधरी ग्राम बचहा निवासी
किए गए नियम विरुद्ध कार्यों में दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी
राजेंद्र त्रिपाठी जनपद पंचायत मानपुर सीईओ

463
31410 views

Comment