logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कूड़े के ढ़ेर से उठ रही दुर्गंध से लोग परेशान। शिकायत के बाद भी नहीं हो रहा समाधान।


शेखपुरा ।। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 12 में खाली पड़े मैदान को कचरा डंपिंग यार्ड बना दिया गया है। यहां रहने वाले बुधौली मुहल्ले के लोग, एवं अंबेडकर नगर जाने वाले लोगों को गंदगी का सामना करना पड़ता है. बुधौली मुहल्ले के लोग कचरे से फैले गंदगी और बदबू से अशांत है। शहर का पूरा कचरा यहीं फेंके जा रहे हैं। बड़ी मात्रा में हर दिन प्लास्टिक के कप, प्लेट, गिलास, चम्मच, स्ट्रॉ, ट्रे जैसी कटलेरी आइटम, डिब्बे के साथ मेडिकल वेस्ट भी वहां डंप किए जा रहे है। इससे कचरे का ढ़ेर कम होने की बजाय बढ़ता जा रहा है। ज्यादा कचरा जमा होने पर नगर पालिक के कर्मचारी द्वारा लगाए गए आग के कारण लोग बदबू और धुएं से लोग परेशान हैं। लगातार शिकायतों के दौर के बाद भी अबतक कोई समाधान नहीं हुआ है। खुले में कचरे के ढ़ेर होने से लोगों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे सबसे ज्यादा बीमारियों का खतरा बना रहता है। लगातार शिकायत के बाद भी समाधान नहीं होने से स्थानीय निवासी काफी मायूष हैं। प्रशासन की निष्क्रियता से लोग डर के साये में जी रहे हैं।

123
1063 views

Comment