logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

एयरपोर्ट में चप्पल पहने चला जा रहा था शख्स, चाल देखकर अफसरों का घूमा माथा, रोककर पूछा- कौन हो तुम, फिर...

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार को एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने सभी को चौंका दिया. दरअसल यहां चप्पल पहनकर आराम से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा एक विदेशी शख्स अधिकारियों को कुछ अजीब लगा... उसकी चाल में कुछ गड़बड़ थी. शक हुआ तो अफसरों ने उसे तुरंत रोका और जब उसकी तलाशी ली गई, तो सब दंग रह गए.
मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार को एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने सभी को चौंका दिया. दरअसल यहां चप्पल पहनकर आराम से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा एक विदेशी शख्स अधिकारियों को कुछ अजीब लगा… उसकी चाल में कुछ गड़बड़ थी. शक हुआ तो अफसरों ने उसे तुरंत रोका और जब उसकी तलाशी ली गई, तो सब दंग रह गए.

20
एयरपोर्ट में चप्पल पहने चला जा रहा था शख्स, चाल देखकर अफसरों का घूमा माथा, रोककर पूछा- कौन हो तुम, फिर...
Written by:
Saad Omar
Agency:
एजेंसियां
Last Updated:
May 17, 2025, 13:05 IST
मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार को एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने सभी को चौंका दिया. दरअसल यहां चप्पल पहनकर आराम से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा एक विदेशी शख्स अधिकारियों को कुछ अजीब लगा... उसकी चाल में कुछ गड़बड़ थी. शक हुआ तो अफसरों ने उसे तुरंत रोका और जब उसकी तलाशी ली गई, तो सब दंग रह गए.
impact short icon
इम्पैक्ट शॉर्ट्स
सबसे बड़ी खबरों तक पहुंचने का आपका शॉर्टकट
गूगल न्यूज पर हमें फॉलो करें
Advertisement

हाइलाइट्स
डीआरआई ने चाड के नागरिक से 3.86 करोड़ का सोना जब्त किया.
सोना चप्पलों की एड़ी में छिपाया गया था.
जांच जारी, तस्करी नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है.
मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार को एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने सभी को चौंका दिया. दरअसल यहां चप्पल पहनकर आराम से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा एक विदेशी शख्स अधिकारियों को कुछ अजीब लगा… उसकी चाल में कुछ गड़बड़ थी. शक हुआ तो अफसरों ने उसे तुरंत रोका और जब उसकी तलाशी ली गई, तो सब दंग रह गए.

एयरपोर्ट में चप्पल पहने चला जा रहा था शख्स, देखकर अफसरों का घूमा माथा, रोका...
वह शख्स चाड (अफ्रीकी देश) का नागरिक था और अदीस अबाबा से मुंबई पहुंचा था.
वह शख्स चाड (अफ्रीकी देश) का नागरिक था और अदीस अबाबा से मुंबई पहुंचा था. जांच करने पर पता चला कि उसकी चप्पलों की एड़ियों में सोने की ईंटें (बार्स) छिपाई गई थीं. कुल 4,015 ग्राम सोना बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 3.86 करोड़ रुपये है.

चप्पल की एड़ियों में छुपाया था सोना
यह पूरी कार्रवाई राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने एक खास खुफिया सूचना के आधार पर की. जैसे ही यात्री ने एयरपोर्ट पर कदम रखा, अफसरों ने उसे निगरानी में ले लिया. उसकी चाल को गौर से देखने के बाद जब उसे रोका गया और चप्पलों की जांच की गई, तो एड़ियों के अंदर बारीकी से छिपाया गया सोना मिला.
अधिकारियों के मुताबिक, शख्स ने सोने को बेहद चालाकी से छिपाया था ताकि वह सीमा शुल्क जांच से बच सके. लेकिन उसकी चाल ने उसकी पोल खोल दी. अब इस मामले की गहराई से जांच की जा रही है कि यह सोना आखिर किसके लिए लाया जा रहा था और इसके पीछे कोई बड़ा तस्करी नेटवर्क तो नहीं है
यह पहला मामला नहीं है. अप्रैल 2025 में भी इसी एयरपोर्ट पर एक यात्री के पास से 6.30 करोड़ रुपये का विदेशी सोना पकड़ा गया था, जो उसने सामान के खास डिब्बों में छिपाया था.

डीआरआई का कहना है कि वे अंतरराष्ट्रीय एंट्री पॉइंट्स पर कड़ी निगरानी रखते हैं और इस तरह के मामलों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं. सोने और दूसरी कीमती चीज़ों की तस्करी देश की आर्थिक और सुरक्षा व्यवस्था के लिए बड़ा खतरा बन सकती है, इसलिए ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है.
अब चप्पल में सोना छिपाकर लाने वाला यह शख्स सलाखों के पीछे है, और उसके पीछे छिपे पूरे नेटवर्क की तलाश जारी है.

140
6657 views

Comment