logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अनुसूचित जाति भूमि विवाद से संबंधित राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने डीसी डॉ मनदीप कौर को फिर नोटिस थमाया: (ह्यूमन राइट्स ऐक्टिविस्ट )सुशील कुमार आज़ाद

फतेहाबाद: गांव धारणिया में अनुसूचित जाति भूमि विवाद मामले से संबंधित नोटिस फतेहाबाद की डीसी डॉ मनदीप कौर को 18 फरवरी 2025 को भेजा था। जिस पर शिकायतकर्ता से राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग नई दिल्ली ने कुछ जरूरी दस्तावेज मांगे थे। जिसके बाद अनुसूचित जाति आयोग ने फिर बीते दिन नोटिस थमाकर सात दिन में जांच रिपोर्ट देने को कहा है। न्यायप्रार्थी ने इस संबंध में पहले मंडलायुक्त हिसार को भी तहसीलदार ओर कानूनगो, पटवारी, ग्राम सचिव, बीडीपीओ, डीडीपीओ,एडीसी के खिलाफ कारवाई हेतू फाइल भेज चुके है। क्योंकि बार बार अवगत के बाद भी सरकारी रिकॉर्ड में आज भी जातिसूचक शब्द दर्ज है। जिसके बाद पहले नियुक्त मंडलायुक्त के खिलाफ अतिरिक्त मुख्य सचिव पंचायत और राजस्व विभाग हरियाणा को भी फाइल भेज चुके है। जो अभी फतेहाबाद की डीसी के पास जांच रिपोर्ट हेतू विचाराधीन है।

183
17860 views

Comment