logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शेखपुरा के गोल्डन चौक के पास लटक रहा बिजली का तार कभी भी हो सकती है दुर्घटना।


शेखपुरा।। बिजली विभाग शहर में प्रत्येक दिन मेंटनेंस के नाम पर घंटों बिजली बाधित रखती है। लेकिन, मेंटेनेंस का आलम यह है कि शहर की मुख्य सड़कों पर तार लटके रहने के कारण हर वक्त दुर्घटना की आशंका से लोग सहमे रहते हैं। ऐसा हीं नजारा गोलडेन चौक के बनबारी साव के दूकान से पंचानंद यादव के दूकान तक देखने को मिली। जहां कम उंचाई पर लटक रहे तार से दूकानदारों व आने जाने वाले सैकड़ों लोगों की जान सांसत में फंसी रहती है। इस स्थिति में हर पल दुर्घटना की आशंका बनी रहती हैं।
गोल्डन चौक से कुंडा,पथरैटा, पुरैना घाटकुसुम्भा,डीहकुसुम्भा सहित कई गांव की ओर जाने वाली सड़क से सैकड़ों लोगों का आना-जाना होता है ऐसे में कभी भी कम ऊंचाई पर लटक रहा तार से दुर्घटना का सबब बन सकता है। दरअसल पोलो पर बदले गए तार के बाद इस तार को ऐसे हीं छोड़ दिया गया। जिससे यह तार अब लटक कर जमीन को छुने लगा है। यहां के स्थानीय लोगों के द्वारा इसे उंचा करने अथवा हटाने के लिए कई बार बिजली विभाग को सूचित किया लेकिन विभाग इस समस्या के प्रति पूरी तरह उदासी बना हुआ है। विभाग की लापरवाही का खामियाजा बाजार के दुकानदार को झेलना पड़ रहा है। दुकानदारों ने बताया कि सड़क किनारे झुके हुए तार के चलते हर समय दुर्घटना के आशंका बनी रहती है। दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ से कभी भी कोई बड़ी घटना कर सकती है।

121
14821 views

Comment