logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पीलीबंगा। पीलीबंगा नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए उप चुनाव 16 जून को, बाजार में राजनीतिक सरगर्मियां तेज।

पीलीबंगा, ( ढिल्लों) ।
राज्य निर्वाचन आयोग राजस्थान द्वारा नगरपालिका पीलीबंगा के अध्यक्ष पद हेतु चुनाव की तारीख की घोषणा करने के साथ ही शहर के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस के पूर्व पालिका अध्यक्ष सुखचैन सिंह रमाणा के खिलाफ है अविश्वास प्रस्ताव पारित होने और उन्हें पद से हटाए जाने के बाद अब नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए उपचुनाव की घोषणा कर दी गई है। स्वायत्त शासन विभाग द्वारा मनोनीत पालिका अध्यक्ष हरजिंदर सिंह वर्तमान में विगत 14 अगस्त 2024 से पद पर बने हुए हैं। जिनका कार्य काल समय - समय पर बढ़ाया गया है।
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस उप चुनाव से संबंधित घोषित किए गए कार्यक्रम के दौरान लोक सूचना जारी करने की तिथि 10 जून 2025, नामांकन पत्रों को प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 11 जून 2025, प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक नामांकन पत्रों के संवीक्षा की तिथि 12 जून 2025, प्रातः 10:30 बजे से अभ्यर्थिता वापिस लेने की तिथि 13 जून 2025, दोपहर 3:00 तक निर्धारित की गई है।
चुनाव चिन्ह का आवंटन 13 जून 2025 वार शुक्रवार को अभ्यर्थी द्वारा वापस लेने के समय समाप्ति के तुरंत बाद होगा। वही मतदान 16 जून 2025 सोमवार को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक होगा तथा मतगणना इसी दिन मतदान समाप्ति के तुरंत बाद होगी।

92
5774 views

Comment