logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पीलीबंगा। करीब 4 दशक पुरानी समस्या का समाधान होने पर नगर पालिका अध्यक्ष का लोगों ने किया स्वागत।

पीलीबंगा। नगर पालिका अध्यक्ष हरजिंद्र सिंह ने 14 अगस्त 2024 को अपना कार्यभार संभालने के बाद नगर पालिका की बिगड़ी अर्थव्यवस्था को सुधारने व शहर के विकास को लेकर जो सपने देखे थे ,वे अब धरातल पर साकार होते दिख रहे हैं।
करीब 9 माह के अपने कार्यकाल के दौरान पालिका अध्यक्ष ने न केवल पालिका की माली हालत को सुधारा बल्कि कई महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए शहर के विकास का मार्ग प्रशस्त किया।
अध्यक्ष ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर शहर के सभी वार्डो में समान रूप से विकास कार्यों को करवाने की पहल की है ।जिसकी आमजन द्वारा काफी सराहना की जा रही है इसका परिणाम कस्बे के वार्ड नंबर 15 में देखने को मिल रहा है। विगत करीब 4 दशक से वार्ड में पुरानी नगर पालिका के पीछे वाली सड़क अपना अस्तित्व खो चुकी थी जिसकी वजह से करीब 50 घरों के वाशिंदे नारकीय जीवन जीने को मजबूर थे।
वार्ड के वाशिंदों ने अध्यक्ष हरजिंद्र सिंह के समक्ष अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए सड़क की स्थिति से अवगत करवाकर सड़क बनाने का आग्रह किया । पालिका अध्यक्ष ने अपनी विवेकपूर्ण कार्य शैली का उदाहरण पेश करते हुए कारपेट सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया।
यह सडक श्रीगंगानगर मार्ग से सिधे आनंद विहार कॉलोनी तक के लोगों को जोड़ने का कार्य करेगी। निरीक्षण के दौरान आम जन ने कार्यों के प्रति संतुष्टि जाहिर की और नगर पालिका अध्यक्ष का कार्य करवाने के लिए धन्यवाद किया।
पीलीबंगा,( जसविंद्र सिंह ढिल्लों) ।

124
1769 views

Comment