logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ट्रक चालक को पुलिस ने बेरहमी से पीटा, एसडीएम ने भेजा जेल पुलिस की कार्यशैली बनी क्षेत्र में चर्चा का विषय


कौड़ीराम, गोरखपुर:
शनिवार की आधी रात को कौड़ीराम बाजार में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा एक ट्रक चालक की बेरहमी से की गई पिटाई क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।


मिली जानकारी के अनुसार, आजमगढ़ जिले के ग्राम भगवानपुर थाना तरवां निवासी मनोज कुमार, पुत्र गुलाब, एक ट्रांसपोर्ट कंपनी का माल लेकर वाराणसी से गोरखपुर की ओर जा रहे थे। आधी रात को जब उनका डीसीएम वाहन कौड़ीराम चौराहे पर पुलिस बैरिकेटिंग के पास रुका, तभी मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी उन पर टूट पड़े। ड्राइवर को ट्रक से जबरन नीचे खींचकर बेतों से बेरहमी से पीटा गया।


पीड़ित चालक मनोज बार-बार रहम की भीख मांगता रहा, लेकिन पुलिसकर्मी वर्दी के रौब में उसकी एक न सुनी और उसे ट्रक समेत थाने ले गए। वहां उसे हवालात में बंद कर दिया गया।


रविवार की शाम पुलिस ने उसे शांति भंग की धारा में एसडीएम न्यायालय में पेश किया। जहाँ एक अधिवक्ता द्वारा जमानत का प्रार्थना पत्र दिए जाने के बावजूद, एसडीएम ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।


इस घटना से आमजन में रोष है और पुलिस की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं। पीड़ित परिवार न्याय की मांग कर रहा है और स्थानीय प्रशासन से निष्पक्ष जांच की उम्मीद कर रहा है।

105
5151 views

Comment