logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जम्प डिपाजिट स्कैम’ से बचने के लिए पुलिस ने की एडवाईजरी जारी

अनजान नंबर से खाते में पैसे आते हैं तो सावधान रहें, हो सकता है बैंक अकाउंट खाली: S P कुरूक्षेत्र

‘जम्प डिपाजिट स्कैम’ से बचने के लिए पुलिस ने की एडवाईजरी जारी ।

पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र नीतीश अग्रवाल ने आमजन को साइबर अपराधों के प्रति आगाह करते हुए कहा है कि डिजिटल युग में टेक्नोलॉजी हमारी जिंदगी को आसान बना रही है लेकिन साइबर अपराधी इसी टेक्नोलॉजी का फायदा उठाकर अलग-अलग तरीकों से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। अब साइबर ठगों द्वारा ठगी का नया पैंतरा सामने आया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि साइबर ठगों द्वारा ठगी का नया पैंतरा सामने आया है। साइबर ठग कुछ रकम आपके खाते में भेजते हैं। मैसेज आने के व्यक्ति तुरंत अपना बैलेंस चैक करने के लिए अपना यूपीआई अकाउंट खोलता है। पैसे के साथ उस ठग द्वारा पैसे ट्रांसफर की रिक्वेस्ट भी भेज रखी होगी। बैलेंस चैक करने के लिए जैसे ही व्यक्ति अपना पिन डालता है। पिन डालते ही पैमेंट रिक्वेस्ट अपने आप स्वीकृत हो जाएगी और उसके खाते से पेमेंट हो जायेगी। इस स्कैम से बचने के लिए खाते में अनजान नंबर से पेमेंट आने पर कम से कम आधे घंटे तक बैलेंस चैक ना करें या बैलेंस चैक करने के लिए पहली बार गलत पिन डालें। गलत पिन डालने से आई हुई पैमेंट रिक्वेस्ट कैंसिल हो जायेगी। साइबर ठगी से बचने के लिए सावधान रहना जरुरी है।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि किसी भी प्रकार की वित्तीय या ऑनलाइन धोखाधड़ी होने पर राष्ट्रीय हैल्पलाईन नंबर 1930 पर कॉल करें

163
3919 views

Comment