logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सड़क हादसे में घायल की इलाज़ के दौरान मृत्यु गांव में शोक की लहर



जौनपुर।मछलीशहर,मीरगंज थाना क्षेत्र के माधोपुर निवासी दयाशंकर मिश्रा की मृत्यु सोमवार की रात इलाज के दौरान हो गई। मंगलवार की भोर उनका शव गांव आते ही कोहराम मच गया। स्वजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
गांव निवासी 55 वर्षीय दयाशंकर मिश्र रविवार की दोपहर बाइक से मछलीशहर से घर आ रहे थे।उसी समय जंघई से मछलीशहर की तरफ जा रही बोलेरो गाड़ी ने बंधवा बाजार की पेट्रोल टंकी के करीब टक्कर मार दी। जिससे दयाशंकर मिश्रा और उसी गांव के शनि मिश्रा बुरी तरह घायल हो गये जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर ले जाया गया। स्थिति नाजुक देख चिकित्सकों ने उन्हें रेफर कर दिया। स्वजन उन्हें प्रयागराज के निजी चिकित्सालय ले गये। जहां इलाज के दौरान सोमवार की शाम उनकी मौत हो गई। शनि मिश्रा का इलाज अभी चल रहा है।

130
6070 views

Comment