logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मेहंदीपुर बालाजी: आस्था धाम में रातभर बिजली गुल, श्रद्धालु और स्थानीय लोग परेशान


मेहंदीपुर बालाजी (राजस्थान) से ललित मिश्रा की रिपोर्ट:


देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र मेहंदीपुर बालाजी धाम इन दिनों बिजली संकट से जूझ रहा है। बीते कुछ दिनों से रातभर बिजली कटौती की समस्या बनी हुई है, जिससे श्रद्धालुओं के साथ-साथ स्थानीय आमजन को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


गर्मी और उमस भरी रातों में बिना बिजली के श्रद्धालु मंदिर परिसर और धर्मशालाओं में बेहद असुविधा महसूस कर रहे हैं। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि बिजली विभाग को कई बार सूचना देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।


बिजली विभाग के कर्मचारी न तो मौके पर पहुंचे हैं और न ही किसी प्रकार की अस्थायी वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। स्थानीय नागरिकों और व्यापारी वर्ग ने इस लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए प्रशासन से शीघ्र समाधान की मांग की है।


श्रद्धालुओं का कहना है कि देशभर से लोग यहां आस्था के साथ आते हैं, लेकिन इस तरह की मूलभूत समस्याओं से उनकी यात्रा और श्रद्धा दोनों प्रभावित हो रही हैं।


158
1211 views

Comment