logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

झरिया में युवक की निर्मम हत्या, खून से लथपथ मिला शव; आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम



धनबाद : झरिया थाना क्षेत्र के भागा मोड़ में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 28 वर्षीय युवक बबलू की रॉड और दांती से काट कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह घटना भागा मोड़ के समीप शौचालय के पास घटी, जहां बबलू का खून से लथपथ शव मिला।

परिजनों का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले मुस्लिम युवक पप्पू ने बबलू को पहले रॉड से पीटा और फिर दांती से काट-काटकर हत्या कर दी। मृतक की बहन राधा देवी ने बताया कि उसका भाई पास के सार्वजनिक शौचालय में काम करता था। आरोपी ने उसे एक कमरे में बंद कर बुरी तरह पीटा, और उसकी चीखें सुनने के बावजूद कोई मदद के लिए नहीं आया।

घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए झरिया-सिंदरी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। झरिया पुलिस का कहना है कि आरोपी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

139
1121 views

Comment