logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भारत शौर्य तिरंगा यात्रा : महावन में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा


महावन (मथुरा) : नगर पंचायत महावन में "भारत शौर्य तिरंगा यात्रा" के तहत एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह आयोजन पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री सुनीत दीक्षित जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।


यात्रा में महावन मंडल महामंत्री राहुल पाराशर, मंडल मंत्री नीरज मिश्रा, संयोजक गोविंद व्यास, मंडल मीडिया प्रभारी मोहित सैनी, तथा महावन बांगर के प्रधान ब्रजकिशोर सिंह सहित कई भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


यह तिरंगा यात्रा देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत रही, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर देश के प्रति अपनी श्रद्धा और एकता का संदेश दिया। यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से क्षेत्र गूंज उठा।


116
4306 views

Comment