logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

झांसी -प्रयागराज वाया बांदा,वन्दे भारत ट्रेन चलाई जाए - कुलदीप शुक्ला

झांसी -प्रयागराज वन्दे भारत ट्रेन चलाई जाए - कुलदीप शुक्ला
बांदा/समाजसेवी व नगर पालिका के ब्रांड एम्बेसडर कुलदीप शुक्ला ने वन्दे भारत ट्रेन चलाने की मांग रेल मंत्री से किया है। कहा कि झांसी -प्रयागराज वाया बांदा शहर से इस ट्रेन को चलाया जाए।
समाजसेवी कुलदीप शुक्ला ने बताया कि अभी इस रुट पर हाईस्पीड ट्रेनें नहीं है। जबकि यह रेल मार्ग भगवान राम की कर्मभूमि चित्रकूट से होकर जाता है। इसके अलावा यात्री भी पर्याप्त है। इसके चलने से यात्रियों को सहूलियत होगी तथा वह धार्मिक यात्रा भी कर सकेंगे। वहीं प्रयागराज में हाईकोर्ट, एजी ऑफिस, संगम स्नान भी कर सकेंगे। समाजसेवी ने रेलवे सलाहकार बोर्ड के पदेन सदस्य व बांदा सांसद को भी पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

143
4729 views

Comment