logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

लेऊवा पाटीदार समाज पिंडारमा द्वारा 19 से 21 फरवरी 2026 तक आयोजित होगा सामूहिक गंगोद्यापन, लघु रूद्र और नवचंडी यज्ञ

बांसवाड़ा - लेऊवा गुजराती पाटीदार समाज पिंडारमा द्वारा 19 से 21 फरवरी 2026 में सामूहिक गंगोद्यापन आयोजित किया जाएगा।
पिंडारमा इकाई के मनोज पाटीदार ने बताया कि आगामी सामूहिक कार्यक्रम के निमित्त आज बुधवार को समाज की एक बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता गमिरचंद पाटीदार करजी, मुख्य अतिथि पूर्व काबिना मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता महेंद्रजीत सिंह मालवीया तथा विशिष्ट अतिथि रूपजी भाई तलवाड़ा, अक्षयराज चौखला, किशनलाल रैयाना रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं मंगलाचरण से किया पश्चात इकाई द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया।
बैठक में वृहद आयोजन की रूपरेखा चंद्रेश्वर पाटीदार ने रखी और बताया कि समाज के कई श्रद्धालु चार धाम यात्रा के पश्चात गंगाजल लेकर आए थे सबके मन की इच्छा थी कि गंगोध्यापन कर यात्रा की पूर्णाहुति की जाए।
सबके मन की इच्छा और इस आर्थिक युग में अर्थ की बचत दोनों मन्तव्यों की पूर्ति के लिए सभी ने सामूहिक कार्यक्रम आयोजित करने की स्वीकृति प्रदान जिसके बाद मुहूर्त आदि विषयों पर चर्चा कर आने वाले वर्ष में 19 से 21 फरवरी को वृहद स्तर पर आयोजन करने का निश्चित किया इस कार्यक्रम में कुल 26 यजमान बनेंगे।
मुख्य अतिथि महेंद्रजीत सिंह मालवीया ने समाज में सभी को एक साथ लेकर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज में एकता का भाव होना हम सब की प्राथमिकता होनी चाहिए। ऐसे आयोजनों से हमारे समाज की नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जुड़े रहने की प्रेरणा मिलती है।
बैठक का संचालन केशवलाल पाटीदार ने तथा आभार मनोज पाटीदार ने माना।

105
2490 views

Comment