logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

दिल्ली - NCR में भारी बारिश और तूफान, 80Km की स्पीड से चली हवाएँ

दिल्ली में बुधवार की देर शाम हुई तेज आंधी और बारिश ने राजधानी का मिजाज बदल दिया. कई जगह ओले पड़े. तेज आंधी के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त रहा. कई स्थानों पर सड़क किनारे पेड़ गिरे दिखे.

गाजियाबाद में तेज आंधी के साथ बारिश आई. वहीं, बागपत में आंधी तूफान के बाद बारिश आई और कई जगह ओले भी पड़े.

राजधानी में तेज बारिश के साथ ही कई जगह ओले भी पड़े. इसके चलते दिल्ली की लाइफलाइन कही जाने वाली मेट्रो की सर्विस पर भी असर पड़ा है.

दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ानें प्रभावित हुईं हैं. चंडीगढ़ और कोलकाता में भी भारी बारिश और आंधी-तूफान के चलते फ्लाइट सेवा पर असर पड़ा.

दिल्ली के सफदरजंग में 79 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाए चलीं. कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई.

दिल्ली में आंधी तूफान के कारण तापमान में 14 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई. मौसम विभाग के अनुसार तापमान 37 डिग्री से गिरकर 23 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया.

144
6274 views

Comment