logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भिवंडी में रानी अहिल्याबाई होलकर जी की 300वीं जयंती पर भव्य सफाई अभियान का आयोजन

भाजपा भिवंडी पश्चिम के आमदार माननीय श्री महेश चौगुले जी की संकल्पना से, भाजपा भिवंडी शहर के यशस्वी अध्यक्ष श्री रविकांत सावंत जी के अध्यक्षता में तथा भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा भिवंडी शहर के अध्यक्ष श्री मंगेश लालमणि यादव जी के नेतृत्व में, तुलजाभवानी मंदिर, हनुमान नगर, कामतघर में पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होलकर जी की 300वीं जयंती के अवसर पर स्वच्छता अभियान का भव्य आयोजन किया गया।

इस अभियान में मुख्य रूप से समाजसेवी श्री विकास बाफना जी एवं श्री विनोद यनागुंदला जी की विशेष उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान रानी अहिल्याबाई होलकर जी के जीवन और योगदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया। अहिल्याबाई जी का जन्म 31 मई 1725 को महाराष्ट्र के चौंडी गांव में हुआ था। उन्होंने 18वीं शताब्दी में मालवा क्षेत्र पर न्यायप्रिय और जनकल्याणकारी शासन किया। काशी विश्वनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण सहित अनेकों धार्मिक स्थलों पर उनके द्वारा करवाए गए निर्माण आज भी उनकी दूरदर्शिता और धर्मपरायणता का प्रमाण हैं।

महिलाओं के अधिकार, न्यायप्रिय शासन, जनसेवा, सामाजिक उत्थान और धार्मिक कार्यों में उनके योगदान को आज भी भारतवासी श्रद्धा से स्मरण करते हैं।

इस अवसर पर भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा भिवंडी शहर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उपस्थित गणमान्य जनों में मोर्चा के महासचिव श्री रामनारायण सोनी 'गुरुजी', उपाध्यक्ष श्री मुकेश चौबे, श्री मनीष यादव, सचिव श्रीमती गुड्डी रावत, श्रीमती मंजुलता दूबे, श्रीमती पूनम चौहान, श्रीमती नीतू सिंह, श्रीमती माया पांडेय, श्रीमती नीता रावत, श्री विनोद जी, श्री अमित शुक्ला, श्री जिलाजीत मौर्य, श्री फुलबरन यादव, श्री पवन यादव, श्री अनिल यादव, पत्रकार श्री संतोष सोनी, श्री सुनील पांडेय, श्री रमन पंडित सहित भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह कार्यक्रम नारी शक्ति के सम्मान, स्वच्छता के संदेश और ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित करने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल सिद्ध हुआ।

183
3671 views

Comment