logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सड़क निर्माण के कुछ महीनो मे उखड़ी,फाइनल के पहले हुए गड्डे, घटिया निर्माण के चलते ठेकेदार हुआ ट्रमिनेटे

आमला। ब्लाक मे पीडब्ल्यूड़ी विभाग द्वारा सड़क निर्माण मे भारी पैमाने पर भ्रस्टाचार किया जा रहा है जिसके चलते कुछ ही माह पहले निर्माण हुई सड़क मे जगह जगह गड्डे हो गये दूसरी ओर घटिया निर्माण सड़क की जांच मे ठेकेदार को विभाग ने टर्मिनेट कर दिया ।

जानकारी के मुताबिक आमला शहर के वल्लाचाल से लकड़ाउन ढावा ग्राम ससाबड़ की ओर 2 करोड़ 96 लाख की लागत से 2 किमी सड़क का निर्माण बालाजी कंट्रकशन कम्पनी घोड़ाडोंगरी द्वारा किया गया था लेकिन सड़क बनने के दो माह मे ही गड्डे हो गये वल्लाचाल मे बनाई गई सीसी सड़क मे स्केलिंग हो गई गिट्टी मसाला उखड़ गया।

निर्माण मे ग्रामीणों ने लगाए थे आरोप

इस सड़क के निर्माण के समय ग्राम वल्लाचाल ससाबड़ के शंकर गडेकर सुरेश सूर्यवंशी सुनील पटैया ,ब्रजेश सूर्यवंशी ,बंटी, महेश सूर्यवंशी सहित दर्जनों ग्रामीणों ने सड़क के अर्थवर्क सरपेश जी एस बी कार्य मे धांधली के गंभीर आरोप लगाए थे लेकिन विभाग के एसडीओ के संरक्षन मे घटिया निर्माण बदस्तूर जारी रहा और सड़क मे अब गड्डे होने से गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे है।

सड़क घटिया निर्माण ठेकेदार ब्लैकलिस्टेड

वही वल्लाचाल लाकडाउन ढावा तक सड़क बनाने वाली बालाजी कंट्रकशन एजेंसी ने बम्हनी पंखा से मोरखा तक सड़क बनाई थी उस सड़क मे बनाइ सीसी सड़क उखड़ गई और डामर भी उखड़ने लगा था जिसके बाद ग्रामीनो की शिकायत के बाद उक्त सड़क के निर्माण और गुणवत्ता की जांच विभाग द्वारा करवाने पर सड़क का डामर परसेंट कम पाया गया और सीसी मे भी स्ट्रेंथ कम पाई गई जिसके बाद सड़क का काम करने वाले ठेकेदार को ब्लैकलिस्टेड कर बालाजी कंट्रक शन कम्पनी को टर्मिनट कर दिया गया।

119
2436 views

Comment