logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बीकानेर में प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियों के बीच तीन सफाईकर्मियों की दर्दनाक मौत – BSP सेंट्रल स्टेट कोऑर्डिनेटर चंपालाल तुनगरिया ने उठाए सवाल





बीकानेर, राजस्थान – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के बीकानेर आगमन को लेकर जहां प्रशासनिक तैयारियाँ चरम पर रहीं, वहीं एक दर्दनाक घटना ने मानवता को झकझोर दिया। रिपोर्ट के अनुसार, तीन सफाईकर्मियों की मौत उस समय हो गई जब वे बिना सेफ्टी उपकरणों के एक सीवर टैंक की सफाई कर रहे थे।

सेफ्टी गियर के बिना भेजे गए थे सफाईकर्मी
स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, नगर निगम की टीम ने इन सफाईकर्मियों को प्रधानमंत्री के दौरे से पहले सफाई के लिए भेजा था, लेकिन उनके पास न कोई ऑक्सीजन सिलेंडर था, न मास्क, न ही कोई सुरक्षात्मक जैकेट। टैंक में जहरीली गैस की चपेट में आने से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

BSP सेंट्रल को-ऑर्डिनेट चंपालाल तुनगरिया का तीखा सवाल
बहुजन समाज पार्टी उड़ीसा प्रदेश अध्यक्ष चंपालाल तुनगरिया, जो मूलतः बीकानेर निवासी हैं, ने इस घटना पर अपनी फेसबुक पोस्ट में तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा:

> “प्रधानमंत्री के स्वागत की तैयारियों में प्रशासन इतना अंधा हो गया कि उसने तीन गरीब सफाईकर्मियों की जान की परवाह तक नहीं की। क्या किसी वीआईपी के दौरे के लिए दलित और पिछड़े वर्ग के लोगों की जान लेना ज़रूरी है?”



सवालों के घेरे में प्रशासन
इस घटना को लेकर शहर में आक्रोश है और सवाल उठाए जा रहे हैं कि क्या प्रशासन ने सुरक्षा मानकों का पालन किया? सफाई जैसे जोखिम भरे कार्यों में सेफ्टी गियर अनिवार्य होने के बावजूद लापरवाही क्यों बरती गई?

197
23651 views

Comment