logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

श्री पालीवाल ब्राह्मण समाज २४श्रेणी इंदौर की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह

श्री पालीवाल ब्राह्मण समाज २४श्रेणी इंदौर की नवीन कार्यकारिणी का विजय प्रमाण पत्र वितरण शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन


श्री पालीवाल ब्राह्मण समाज २४श्रेणी इंदौर की नवीन निर्वाचित प्रबंध कार्यकारिणी विजय प्रमाण पत्र वितरण एवं शपथ ग्रहण समारोह रविवार, 25 मई 2025 को सायं 5 बजे पालीवाल समाज भवन अन्नपूर्णा मंदिर परिसर 152 इमली बाजार इंदौर में आयोजित है।

इस अवसर पर सभी निर्वाचित प्रत्याशी अध्यक्ष पद पर राकेश जोशी उपाध्यक्ष पद पर भोलाराम पुरोहित
सचिव पद ललित पुरोहित सह सचिव सुरेश जोशी कोषाध्यक्ष दीनदयाल जोशी उपकोषाध्यक्ष अभिषेक उपाध्याय सहित समस्त कार्यकारिणी सदस्य वासुदेव पुरोहित लक्ष्मण जोशी हरीश जोशी ओम जोशी पवन जोशी को मुख्य चुनाव अधिकारी श्री मांगीलाल जोशी एवं चुनाव अधिकारी श्री सुनील पुरोहित द्वारा नागेश्वर महादेव मां अन्नपूर्णा देवी के समक्ष प्रमाण पत्र प्रदान कर पद एवं गोपनीयता के साथ समाज सेवा की शपथ दिलाई जाएगी।
इसी प्रक्रिया में चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने वाले सभी चुनाव अधिकारियो समाज की ओर से प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

समारोह में समाज के सभी गणमान्य समाजबंधुओ से निवेदन है कि अपनी उपस्थिति दर्ज कर इस आयोजन के साक्षी बने ।
उक्त जानकारी चुनाव अधिकारी सुनील पुरोहित द्वारा प्रदान की गई

124
5419 views

Comment