logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतपुर जनपद महोबा में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का हुआ भव्य उद्घाटन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतपुर में आज प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख संदीप राजपूत तथा जिला उपाध्यक्ष महेन्द्र राजपूत ने संयुक्त रूप से फीता काटकर केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया।

समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, स्वास्थ्यकर्मियों तथा क्षेत्रीय नागरिकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पवन राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि यह केंद्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में स्थापित किया गया है, जहां हृदय रोग, मधुमेह सहित अन्य सामान्य बीमारियों की गुणवत्ता युक्त दवाएं बेहद रियायती दरों पर उपलब्ध कराई जा रही हैं।

145
21579 views

Comment